शहर की तर्ज पर चमकेंगे यमुना एक्सप्रेससवे के गांव

ग्रेटर नोएडा : यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने गांवों के लिए बड़े फैसले लिए हैं। प्राधिकरण के चेयरमैन डा.प्रभात कुमार ने बताया कि जिन गांवों में ग्राम पंचायत समाप्त हो चुकी हैं वहां पर सेक्टरों की तरह जैसे विकास करवाया जाएगा। गांव और सेक्टरों के बीच का अंतर समाप्त कर दिया जाएगा। इसके लिए गांवों को सेक्टरों में शामिल किया जाएगा। इसके लिए जेवर क्षेत्र के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह प्रयास कर रहे थे।

डा.प्रभात कुमार ने बताया कि प्रत्येक गांव का सर्वे करवाया जाएगा। योजनाएं बनाकर विकास करवाया जाएगा। गांव भी स्मार्ट शहर का हिस्सा होंगे। जिला प्रशासन की मदद से आय, जाति, निवास, जन्म, मृत्यु जैसे प्रमाण पत्र उन गांवों में ही बनाने की सुविधा शुरू होगी। गांवों को बिजली, पानी, सड़क, सीवर, स्कूल, सामुदायिक केंद्र और स्वास्थ्य सेवाएं शहर की तरह दी जाएंगी।
जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने कहा, ‘गांवों की जमीन पर शहर का विकास हो रहा है। ऐसे में जरूरी है कि शहरों से बेहतर सुविधाएं हमारे गांवों को मिलनी चाहिएं। प्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसान के लिए काम कर रही है। इसी कारण मैंने प्राधिकरण को प्रस्ताव दिया था कि गांवों के लिए विकास बजट बढ़ाया जाना चाहिए। प्राधिकरण ने ग्रामीण विकास का बजट 10.76 करोड़ से बढ़ाकर 61.02 करोड़ रुपये कर दिया है। इसके लिए प्राधिकरण बधाई का पात्र है।

यह भी देखे:-

विश्व पर्यावरण दिवस पर फोर्टिस हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा ने चलाया पौधारोपण अभियान
सीवर से जुड़ी समस्याओं का अब तुरंत होगा समाधान, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शुरू की हेल्पलाइन सेवा
डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कर-करत्त और अभियोजन की समीक्षा बैठक सम्पन्न, राजस्व वसूली के ...
सावित्रीबाई फूले बालिका इंटर कॉलेज में नेत्र जांच शिविर, 129 छात्राओं की आंखों की जांच
गौतमबुद्ध नगर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली की स्थापना को दो साल पूरा
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल स्वर्ण नगरी में यूकेजी छात्रों की ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
नीट पीजी में ऑल इंडिया 432वीं रैंक हासिल करने पर डॉ. भावना बैसोया का सम्मान
शास्त्रीय संगीत से गूंजा योग भवन , गूँज कंसर्ट का आयोजन
ग्रेटर नोएडा : डीएम और किसानों के बीच बैठक सफल , जानिए क्या हुआ फैसला
संदिग्ध हालात में सातवीं कक्षा का छात्र लापता, तलाश में जुटी पुलिस
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में पाइथन प्रोग्रामिंग पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
मारीपत रेलवे स्टेशन के निकट फाटक 2 दिन के लिए रहेगा बंद
गणतंत्र दिवस पर डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में ध्वजारोहण, संविधान पर गोष्ठी आयोजित
औषधि विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर पर मारा छापा
ईको की टक्कर से पीसीआर जल कर ख़ाक, घायल हुए पुलिसकर्मी