नवागत अपर आयुक्त परीक्षित खटाना से IBA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, उद्योगों की समस्याओं पर हुई सकारात्मक चर्चा

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य कर विभाग (SGST) के नवागत अपर आयुक्त (ग्रेड-1) परीक्षित खटाना से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।

बैठक में जीएसटी पंजीयन, एड्रेस परिवर्तन, ई-वे बिल, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), कर अनुपालन तथा उद्योगों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। IBA प्रतिनिधिमंडल ने उद्यमियों की समस्याओं और सुझावों से अपर आयुक्त को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने त्वरित एवं प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया।

अपर आयुक्त परीक्षित खटाना ने कहा कि राज्य कर विभाग और करदाताओं के बीच विश्वास एवं संवाद को और मजबूत किया जाएगा। विभाग नियमित रूप से औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा कर उद्यमियों से सीधा संवाद स्थापित करेगा, ताकि समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध नगर प्रदेश के कर संग्रहण में अग्रणी जनपद है और इसमें यहां के उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। विभाग का उद्देश्य केवल कर संग्रहण नहीं, बल्कि उद्योगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना भी है।

IBA के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि उद्योग और प्रशासन के बीच नियमित संवाद से ही विश्वास मजबूत होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि परीक्षित खटाना के नेतृत्व में SGST विभाग और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा उद्यमियों को अधिक प्रभावी और त्वरित समाधान मिलेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में IBA अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय, महासचिव सुनील दत्त शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण शर्मा और कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

नाबालिग बच्ची के दुष्कर्मी को हुई कड़ी सजा, 1लाख का जुर्माना
दिल्ली-एनसीआर: वायु गुणवत्ता सूचकांक में मामूली सुधार, 'गंभीर' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचा एक्य...
स्विस चेंबर ऑफ कॉमर्स ने ऑक्सीजन सिलेंडर ने उपलब्ध कराया, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आभार व्यक्त किया 
कोरोना प्रोटोकाल : देशभर में 30 सितंबर तक बढ़ाई अवधि, त्योहारों के मौसम को देखते हुए केंद्र सरकार सत...
शिक्षक दिवस पर जिम्स और एनएमओ द्वारा मेगा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
ग्रेटर नोएडा में गणपति डांस फेस्टिवल 2025: संस्कृति, संगीत और सामूहिक उल्लास का संगम
ग्रेनो प्राधिकरण ने तीन दिन में लगाए 1.11 लाख पौधे
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन
गौतमबुद्धनगर जिला कारागार में यूपी की पहली डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन, कैदियों के पुनर्वास पर जोर
संजय सारस्वत, गैलेक्सी वेगा सोसाइट नए एओए अध्यक्ष निर्वाचित
रूसी निवेशकों का ग्रेटर नोएडा दौरा: इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप और इंफ्रास्ट्रक्चर देखकर जताई नि...
जान के साथ खिलवाड़ : जब दवा विक्रेता ने रोगी को पकड़ाया एक्सपायर्ड दवा
नोएडा : SUPERTECH की दो 40 मंजिला इमारतें तोड़ने का आदेश, फ्लैट मालिकों को ब्याज समेत मिलेगा पैसा : ...
सीएमए सीजीएम लॉजिस्टिक्स पार्क दादरी ने जीआईएमएस ग्रेटर नोएडा को दान किए चिकित्सा उपकरण
वेलफेस्ट इंडिया 2025: समग्र स्वास्थ्य की दिशा में भारत का ऐतिहासिक कदम, आयुरयोग और एल्डरकेयर एक्सपो ...
दनकौर बिलासपुर में बीजेपी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजनागर का हुआ भव्य स्वागत