दनकौर बिलासपुर में बीजेपी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजनागर का हुआ भव्य स्वागत

दनकौर बिलासपुर में बीजेपी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजनागर का हुआ भव्य स्वागत

दनकौर(खालिद सैफी): भारतीय जनता पार्टी मंडल दनकौर में क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राज नागर के द्वारा दनकौर ,बिलासपुर कस्बे में रोड शो निकाला गया। जिसमें युवा मोर्चा पूर्व जिला मंत्री अखिलेश नागर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया ।युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राज नागर ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी 2022 विधानसभा चुनावों की तैयारी में पार्टी के कार्यकर्ता जुट जाएं। किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा लाए तीन कृषि कानून किसानों के हित में  है। इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष  विजय भाटी ने कहा कि विधानसभा चुनावों में पार्टी 350 प्लस सीटें जीतने का लक्ष्य है योगी सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश की तरफ ले जाया जा रहा है सरकार के द्वारा बहुत ही जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे जनता को शुद्ध लाभ मिल रहा है ।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भाटी मंडल महामंत्री अमित नागर मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा सुमित नागर हरिदत्त शर्मा नरेंद्र नागर शिवा नागर सुखपाल सिंह ठाकुर राजवीर सिंह संजय शर्मा अंकित मनीष शर्मा हरपाल सिंह अतुल मित्तल संदीप जैन रवि मित्तल मनदीप रोहतास भाटी डॉ राजकुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 12 फरवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
जेवर के विकास के लिए एक मंच पर आए फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स और गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी
मंडल आयुक्त मेरठ ने मोटो जीपी कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण किया
जनसमस्या को लेकर प्रगतीशील समाजवादी पार्टी ( लोहिया) का प्रदर्शन
हिन्दू जागरण मंच ने मनाया मकर संक्रांति का पर्व
बाबा खाटूश्याम के संकीर्तन में राम नाम से रिझे हनुमान
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी विकास योजनाओं को गति – धर्मस्थलों को रोड कनेक्टिविटी से जोड़ने...
ग्रेटर नोएडा में आज से शुरू होगी श्री विजय कौशल जी महाराज की श्री हनुमंत कथा
प्रयागराज में ई रिक्शा चालकों को मिली संस्कारवान बनने की ट्रेनिंग, पर्यटकों के लिए बेहतर सेवा का प्र...
इलेक्रामा-2020 की शानदार शुरुआत - 1300 से अधिक प्रदर्शकों ने किया दुनिया को ऊर्जा देने वाले इनोवेशंस...
उत्तर प्रदेश रोल बॉल सपोर्ट प्रतियोगिता में गौतम बुध नगर के बच्चों ने लहराया परचम
विवेकानंद जयंती पर गर्म कपड़ों का वितरण 
समसारा विद्यालय को मिली नई कार्यवाहक प्रधानाचार्या, ज्योति बत्रा ने संभाला कार्यभार
एसीपी तृतीय ने दनकौर क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च,सुरक्षा का दिया भरोसा
ग्रेटर नोएडा में युवाओं के लिए सरकारी योजनाओं पर कार्यशाला, 100 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल
कानपुर लाते वक्त गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया