नोएडा में मारपीट के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो कार बरामद

नोएडा। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने ग्राम नवादा मार्केट में गाड़ी की साइड लगने को लेकर हुई मारपीट के मामले में वांछित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई को लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से सेक्टर-62 गोलचक्कर के पास से आयुष कुमार सिंह, आयुष मिश्रा, आत्मन मिश्रा, सुमित और कपिंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार (UP16ES9552) बरामद की गई।

पुलिस ने बताया कि 17 जुलाई को ग्राम नवादा मार्केट में वाहन की साइड लगने को लेकर हुए विवाद के दौरान कुछ लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट की थी। पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

गिरफ्तार आरोपियों में चार वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे हैं, जबकि एक आरोपी दनकौर क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी देखे:-

हिट एंड रन मामले का खुलासा: तीन मजदूरों की मौत के आरोपी स्कॉर्पियो चालक को पुलिस ने दबोचा
चेन लूट की घटनाओं से ग्रेटर नोएडा वेस्ट को छलनी करने वाले अल्ताफ राजा गैंग के दो बदमाशों को लगी गोली
प्लाट पर सो रहे युवक को मारी गोली
नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्ण सस्पेंड, पांच आईपीएस अधिकारी का ट्रांसफर, वैभव कृष्ण के विडियो की ...
नोएडा में 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
घर के भेदी पंडित और माली ने मिलकर की थी चोरी की वारदात
पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर, कोतवाली से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ था
दिवाली से पहले प्रोफ़ेसर के घर चोरों ने लगाई सेंध
नोएडा थाना 20 पुलिस के हत्थे चढ़े शराब तस्कर
36 घंटे के अंदर हत्या की गुत्थी सुलझी, दोस्त निकला हत्यारा
गौतम बुद्ध नगर में नए कानून के तहत थाना सूरजपुर में दर्ज हुआ मुकदमा
सनसनीखेज खुलासा, चालक निकला मालिक का कातिल , गिरफ्तार
चकमा देकर भाग रहे दो शराब तस्कर को कासना पुलिस ने दबोचा
प्लाट बेचने के नाम पर भूमाफिया ने किया लाखों की ठगी
पुरानी रंजिश में ऑटो चालक को सीने में गोली, हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर
बाइक बोट फर्जीवाड़ा मामले में इन 15 आरोपियों पर लगा गैंगस्टर, देखें