संजय सारस्वत, गैलेक्सी वेगा सोसाइट नए एओए अध्यक्ष निर्वाचित

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गैलेक्सी वेगा सोसाइटी में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के लिए चुनाव रविवार 11 सितंबर 2022 देर रात संपन्न हुआ। एओए के चुनाव में 16 उम्मीदवार मैदान में थे। मतगणना के बाद चुनाव समिति ने 9 प्रत्याशियों को विजेता घोषित किया है। पहली बार चुनाव में उतरी ऋचा बाजपेयी ने सबसे ज्यादा वोट हासिल किये जबकि दूसरे नंबर पर कुमार रोहन रहे। अन्य विजेता प्रत्याशियों में नरेंद्र गौर, रविंद्र कुमार शर्मा, संजय सारस्वत, राजेश कुमार चौधरी, संध्या सिंह, सच्चिदा नंद झा, मुकुल शर्मा शामिल हैं। चुनाव के बाद सभी 9 विजयी उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए संजय सारस्वत, उपाध्यक्ष पद के लिए रविन्द्र कुमार शर्मा, सचिव के रूप में सच्चिदा नंद झा और कोषाध्यक्ष के रूप में नरेंद्र गौर को मंजूरी दी।

इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सारस्वत ने कहा कि नियमानुसार एओए का चुनाव हर साल होना चाहिए। लेकिन पिछले साल एओए का कार्यकाल पूरा करने के बाद भी इस बार के चुनाव को 6 महीने के लिए टाल दिया गया और आखिरकार निवासियों की लगातार मेहनत के बाद यह चुनाव संपन्न हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछली एओए के कार्यकाल में पारदर्शिता की कमी रही थी इसीलिए इस बार निवासी नयी एओए से न केवल बेहतर पारदर्शिता की उम्मीद कर रहे हैं बल्कि वो चाहते हैं कि चुने हुए प्रत्याशी जल्द से जल्द तमाम समस्याओं का निवारण करके गैलेक्सी वेगा को एक बेहतर सोसाइटी बनाएं।

यह भी देखे:-

शारदा केयर,हेल्थ सिटी व शारदा अस्पताल में नेशनल न्यूट्रिशन वीक मनाया जा रहा है
बजट 2023 देश के भविष्य व विकास के लिए शानदार : अभिषेक मैत्रेय टैक्स एडवोकेट
आगामी 04 जून 2024 को होने वाली मतगणना को लेकर तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन
महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति की नई कार्यकारिणी घोषित, लक्ष्मण सिंघल बने अध्यक्ष
08 व 15 दिसंबर को ग्रेनो वेस्ट में नहीं हो सकेगी जनसुनवाई
कूड़े को अलग-अलग करने के लिए ग्रेनो में निकाली गई जागरूकता रैली
एडब्लूएचओ दीपावली मेला में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
उत्तर प्रदेश में अवैध कामों के पीछे भाजपाइयों का हाथ: अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन, हेरिटेज सिटी समेत 25 हेक्टेयर जमीन अतिक्रमण से मुक्त
नव ऊर्जा युवा संस्था ने चलाया पोस्टर हटाओ अभियान
रोटरी क्लब ग्रेनो का इंस्टॉलेशन सेरेमनी व दीपावली सेलिब्रेशन का हुआ कार्यक्रम
GL बजाज में धूमधाम से मनाई गई डांडिया नाइट
लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जनपद गौतम बुद्ध नगर में पहुंची 2 व्यय प्रेक्षक
दिल्ली- हावड़ा रूट पर ट्रेन हादसा होने से टला
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लिया जायजा, लापरवाही पर अधिकारियो...
उम्रदराज और युवाओं में बढ़ रहे हैं डिमेंशिया के मामले, मेडिकल एक्सपर्ट्स ने जताई चिंता