अवैध हवाला नेटवर्क पर STF का बड़ा प्रहार, चीनी नागरिक समेत तीन गिरफ्तार

नोएडा में शेल कंपनियों के जरिए करोड़ों के मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला कारोबार का खुलासा, फर्जी दस्तावेज, बैंक चेकबुक व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद

ग्रेटर नोएडा/नोएडा, 23 जुलाई। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नोएडा में अवैध रूप से रहकर शेल कंपनियों के माध्यम से हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग का कारोबार संचालित करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक चीनी नागरिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से फर्जी दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल फोन, बैंक चेकबुक, कंपनी दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री बरामद की गई है।

एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में चीनी नागरिक लियाओ लॉन्गहुई (Liao Longhui), गाजियाबाद निवासी संजीव कुमार तथा औरैया निवासी कौशलेंद्र शामिल हैं। तीनों को 22 जुलाई की रात सेक्टर-93 स्थित पूर्वांचल सिल्वर सिटी से गिरफ्तार किया गया।

जांच में सामने आया कि लियाओ लॉन्गहुई वर्ष 2018 में भारत आया था और मोबाइल एक्सेसरीज का कारोबार करने वाली YTL Manufacturing Pvt. Ltd. से जुड़कर शेल कंपनियों का नेटवर्क खड़ा किया। इन कंपनियों के माध्यम से बैंक खाते खुलवाकर हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए करोड़ों रुपये का लेन-देन किया जाता था। जांच में यह भी सामने आया कि उसका भारतीय वीजा वर्ष 2020 में समाप्त हो चुका था, इसके बावजूद वह भारत में अवैध रूप से रह रहा था।

एसटीएफ ने आरोपियों के कब्जे से 5 लैपटॉप, 9 मोबाइल फोन, एक टैबलेट, दो चीनी पासपोर्ट, एक चीनी आईडी, फर्जी आधार कार्ड, 11 बैंक चेकबुक, विभिन्न कंपनियों की मोहरें, कंपनी गठन से जुड़े दस्तावेज, करीब 4.72 करोड़ रुपये के चेक तथा 15,400 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पूछताछ में कई शेल कंपनियों के नाम सामने आए हैं, जिनका इस्तेमाल हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया जा रहा था। एसटीएफ अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही है।

इस संबंध में थाना फेस-2, नोएडा में विभिन्न धाराओं के साथ विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी देखे:-

Tokyo Paralympics: योगेश और देवेंद्र के हाथ लगी चांदी, सुंदर गुर्जर ने जीता कांस्य
उद्यान से जुड़ी 4 फर्मों पर 17 लाख रुपये का जुर्माना
टोना- टोटका के शक में पोते ने दादी की बहन को मारी गोली, गले में लगी गोली, हालत गंभीर
यमुना प्राधिकरण में मकान, स्कूल, होटल व अस्पताल बनाने के लिए आएगी भूखंड की योजना
सर्दी से बचाव: ग्रेटर नोएडा में 6 स्थानों पर बनेगा रैन बसेरा, तैयारियां शुरू
गरीबों के हक पर डकैती डालने वालों को आज जाति दिखाई पड़ती है: सीएम योगी
बच्ची से दुष्कर्म में 20 साल की कैद
महिला उन्नति संस्थान ने पुलिस कमिश्नर को किया सम्मानित
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा देश का बड़ा एमआरओ हब
कृष्ण नागर जगनपुर बने भाकियू अंबावता के प्रदेश महासचिव
स्टोर मैनेजर को कार से कुचलने का मामला, मामला परिजनों ने निकाला कैंडल मार्च, इंसाफ की मांग की
गुर्जरी कार्निवल के आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
सीमा हैदर ने पति संग किया हनुमान चालीसा का पाठ, लगाए "जय श्री राम" नारे
कोरोना की स्वदेशी दवा उमीफेनोविर : सीडीआरआई ने बनाई दवा, पांच दिन में वायरल लोड खत्म करने का दावा
शारदा विश्वविद्यालय में दवा वितरण और ऊतक इंजीनियरिंग के लिए बायो नैनोमेटेरियल्स पर सात दिवसीय कार्यश...
एनसीआर में लूटपाट करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार