कोरोना प्रोटोकाल : देशभर में 30 सितंबर तक बढ़ाई अवधि, त्योहारों के मौसम को देखते हुए केंद्र सरकार सतर्क

नई दिल्ली, एएनआइ।  आने वाले त्योहारों के सीजन को देखते हुए केंद्र ने राज्यों को सतर्क करते हुए  सभी रोकथाम के उपाय अगले माह के अंत तक जारी रहेंगे,  ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।  इस बाबत केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) की ओर से शनिवार को नए दिशानिर्देश जारी किए गए। इसमें देशभर के राज्यों को कोविड प्रोटोकाल संबंधित जरूरी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

देशभर में जारी कोविड-19 दिशानिर्देशों को एक महीने के लिए बढ़ाते हुए केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने आज कहा कि कुछ राज्य को छोड़कर राष्ट्रीय स्तर पर महामारी के मामलों में कमी है। उन्होंने 25 अप्रैल और 28 जून को जारी किए गए एडवाइजरी का जिक्र किया और कहा, ‘संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मामलों में बढ़त के साथ ही चेतावनी भरे संकेतों की पहचान करना अहम है ताकि इसे रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।’

कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से हो पालन

गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से आने वाले त्योहारों के मौसम में सतर्क रहने को कहा है। मंत्रालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि त्योहारों के दौरान अधिक  भीड़-भाड़ न हो इसका ध्यान रखा जाए और पांच नीतियों- टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, वैक्सीनेशन और कोविड के लिए उपयुक्त व्यवहार पर फोकस जारी रखें। इसके अलावा जिन इलाकों में संक्रमण कम है वहां सुरक्षा के लिए टेस्टिंग और मानिटरिंग जारी रखें।

 

यह भी देखे:-

कोरोना : बोरिस जॉनसन का भारत दौरा रद्द, दोनों देशों के बीच '2030 रूपरेखा' पर लगनी थी मुहर
नोएडा- ग्रेटर नोएडा में ईद की धूम , डीएम एसएसपी ने दी मुबारकबाद
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS ) में उन्नत मधुमेह उपचार केन्द्र व टाइप-1 मधुमेह केन्द्र का लोकार्...
ग्रेटर नोएडा में उत्तराखंड भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, शुरू, लोक कलाकार दे रहे हैं प्रस्तुति
ग्रेनो के बस शेल्टर बताएंगे, यूपी के 75 जिलों में क्या है खास, ग्रेनो वेस्ट में 25 बस नए शेल्टर बनें...
सांसद डॉ. महेश शर्मा ने की नागरिकता संशोधन विधेयक शांति अपील
जनपद में प्रत्येक पीड़ित की शिकायत सुन, समाधान करें डीएम-एसएसपीः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर बैठक
दुःखद : सावित्री बाई फूले बालिका इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल का निधन
प्रिंटिंग प्रेस में लगी भयंकर आग
बसपा ने गौतमबुद्ध नगर में जारी की प्रत्याशियों की सूची , देखें
हिंसा किसी रूप में बर्दाश्त नहीं करें, शारदा विवि के सेमिनार में बोले एक्सपर्ट
श्री लवकुश धार्मिक रामलीला दादरी : राम- केवट प्रसंग का सजीव मंचन देख भावुक हुए दर्शक
ब्रेकिंग न्यूज़:दिल्ली-एनसीआर में फिर भूकंप के झटके, एक हफ्ते में दूसरी बार कांपी धरती
दनकौर पुलिस ने चलाया एंटी रोमियो अभियान
लद्दाख दौरे पर राजनाथ सिंह, BRO की 63 बुनियादी परियोजनाओं का किया उद्घाटन