यमुना प्राधिकरण और मेडिकल एक्सीलेंस जापान के बीच बड़ा समझौता, मेडिकल डिवाइस सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा

ग्रेटर नोएडा, 6 मई। उत्तर प्रदेश सरकार ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के माध्यम से जापान की प्रमुख संस्था मेडिकल एक्सीलेंस जापान (MEJ) के साथ चिकित्सा उपकरण क्षेत्र में सहयोग को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का उद्देश्य मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री में निवेश, तकनीकी सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देना है।

समझौते के तहत दोनों पक्ष अनुसंधान एवं विकास (R&D), तकनीकी हस्तांतरण और स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन देने के लिए मिलकर काम करेंगे। YEIDA जहां निवेशकों को भूमि, अवसंरचना और नीतिगत सहयोग उपलब्ध कराएगा, वहीं MEJ जापानी कंपनियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ तकनीकी विशेषज्ञता और ज्ञान साझा करेगा।

इस साझेदारी के जरिए मेडिकल डिवाइस पार्क को अंतरराष्ट्रीय निवेश गंतव्य के रूप में विकसित करने की योजना है। साथ ही, संयुक्त शोध परियोजनाएं, प्रयोगशालाओं की स्थापना और इनोवेशन कार्यक्रमों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

निवेश आकर्षित करने के लिए सेमिनार, कार्यशालाएं और व्यापार मिशन आयोजित किए जाएंगे, जबकि स्टार्टअप्स के लिए इनक्यूबेशन, फंडिंग और मेंटरशिप की व्यवस्था की जाएगी। भारतीय और जापानी कंपनियों के बीच तकनीकी समझौते भी इस पहल का हिस्सा होंगे।

MoU के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक संयुक्त कार्य समूह (JWG) का गठन किया जाएगा, जो 30 दिनों के भीतर बनकर 60 दिनों में कार्ययोजना प्रस्तुत करेगा। इसके अलावा, गोपनीय सूचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी और यह प्रावधान समझौते की समाप्ति के बाद भी पांच वर्षों तक लागू रहेगा।

यह समझौता 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा, जिसे आपसी सहमति से आगे बढ़ाया जा सकता है।

इस अवसर पर प्राधिकरण के सीईओ आर.के सिंह, एसीईओ शैलेंद्र भाटिया तथा जापान का प्रतिनिधि मंडल भी उपस्थित रहा।

माना जा रहा है कि इस पहल से उत्तर प्रदेश में मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग को नई गति मिलेगी और राज्य वैश्विक स्वास्थ्य निवेश का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।

यह भी देखे:-

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में कर करेत्तर व एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की महत्...
कालकाजी से माता की ज्योत लेकर लौटे हैं चार लोगों को रोडवेज बस ने कुचला, एक की मौत
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में धूमधाम से मनाया गया भगवान चित्रगुप्त का प्रथम मूर्ति स्थापना दिवस
हुनर ऑनलाइन दे रही है महिलाओं को एक नई पहचान
ग्रेटर नोएडा: आवासीय सोसाइटी में व्यावसायिक गतिविधियों पर लगेगी रोक
बाराही मेला–2026 में कवि भगवत प्रसाद शर्मा की ओजस्वी वाणी ने जागृत किया राष्ट्रभाव
मिगसन ट्विन्स सोसाइटी चुनाव संपन्न, जीतेंद्र राणा बने अध्यक्ष
नवरात्रा सेवक दल परिवार का वृहद वृक्षारोपण अभियान 1 जुलाई से: मनीष अवस्थी
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत “सप्ताह के अन्तर्गत प्रचार-प्रसार के लिए मोबाईल वैन को किया गया रवाना : जि...
पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र बनाना अब और आसान, कोषागार विभाग ने शुरू की ऑनलाइन सुविधा
हिमाचल जनकल्याण समिति ने मनाया नव वर्ष और लोहड़ी मिलन समारोह, सैकड़ों ने लिया हिस्सा
सेक्टर-75 में छठ पूजा की तैयारियां जोरों से चल रही है,छठ घाट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में
कुत्तों के आतंक से भय के माहौल में रहने को मजबूर सेक्टर जू- 3 निवासी
अवैध यूनिपोल पर चला प्राधिकरण का पीला पंजा, उखाड़ फेंके ,अवैध यूनिपोल को चिंहित कर चलाया अभियान, किए...
हरियाणा सरकार को हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जानिए क्या है मुद्दा
गर्भपात अब नहीं होगा कानूनी अपराध, शीर्ष अदालत से महिलाओं को बड़ी राहत, पढें पूरी रिपोर्ट