नाली विवाद में युवक की हत्या, मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र के साकीपुर गांव में नाली के विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद फरार मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, साकीपुर निवासी साजन (25) मंगलवार देर रात एक शादी समारोह से घर लौट रहा था। इसी दौरान पड़ोसी मंगेश उर्फ टिल्लू से नाली की सफाई और कूड़ा जलाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने साजन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें उसे तीन गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर पहुंची नोएडा पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित कीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

इसी बीच पुलिस को आरोपी की लोकेशन मिलने पर मोजरबीयर गोल चक्कर के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के अनुसार, कार सवार बदमाशों ने भागने की कोशिश की और खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी मंगेश उर्फ टिल्लू घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक आई-20 कार बरामद की है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि फरार साथी की तलाश में कॉम्बिंग अभियान जारी है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी देखे:-

जिले के 26 गुंडा जिला बदर, डीएम बी.एन सिंह ने जनता से मांगी फीडबैक
वांटेड ईनामी बदमाश चढ़ा एसटीएफ नोएडा के हत्थे
मोबाईल लूट कर भाग रहे दो बदमाश पुलिस एनकाउंटर  में घायल 
घरों में चोरी करने वाले दो बदमाश गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
स्कूटी सवार महिला से बदमाशों ने छीना मोबाइल, पीछा करते गिरी महिला, बदमाश गिरफ्तार
लूट कि वारदात को अंजाम देने फिराक में घूम रहे तीन लुटेरे गिरफ्तार
पति की प्रताड़ना से पत्नी ने की ख़ुदकुशी, आरोपी पति गिफ्तार
अल्फा टू में सुमननाथ- नरेंद्र नाथ दंपति के डबल मर्डर का मुख्य सूत्रधार हत्यारोपी व उसका दोस्त पुलिस ...
विदेश से पार्सल भेजने के नाम पर युवती से 40 हजार रुपए की ठगी
पार्क में अश्लील हरकत करते  युवक-युवती धराये  
चोरी के माल के साथ शातिर तीन शातिर चोर गिरफ्तार
वारदात : बदमाशों ने युवक को गोली मार बैग लूटा
अज्ञात का शव मिलने से सनसनी
दो तस्कर गिरफ्तार, 37 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद
ग्रेटर नोएडा: सेक्टर के मकान में चल रहा था मुजरा पार्टी , 13 बीडीसी भाजपा नेता समेत दो मुजरा गर्ल गि...
प्रेगनेंट डॉगी पर चढ़ाई बाइक, मौत, बाइक सवार पर एफ़ाइआर दर्ज