नोएडा में सनसनी: छत से कूदने का मामला निकला हत्या, पति-पत्नी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 6 मई। नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र स्थित चौड़ा रघुनाथपुर गांव में तीन मंजिला मकान से युवक-युवती के कूदने का मामला अब हत्या में बदल गया है। पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त हॉकी बरामद की है।

घटना सोमवार तड़के करीब 4 बजे की है, जब एक युवक और युवती के मकान की छत से कूदने की सूचना पुलिस को मिली। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतक की पहचान मेरठ निवासी पुनीत चौहान के रूप में हुई है, जो नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। वहीं घायल युवती विद्या दास बताई जा रही है।

पुलिस जांच में बड़ा खुलासा करते हुए मनीषा सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच और गोपनीय सूचना के आधार पर सेक्टर-22 से आरोपी हितेश राणा और उसकी पत्नी चंचल को गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हॉकी भी बरामद की गई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पुनीत चौहान का चंचल के साथ संपर्क था, जिससे नाराज होकर उन्होंने दोनों को घर बुलाया। वहां गुस्से में आकर हॉकी से मारपीट की गई। इसी दौरान दोनों तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए, जिससे युवक की मौत हो गई और युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

फिलहाल पुलिस घायल युवती के होश में आने और बयान का इंतजार कर रही है। साथ ही दोनों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी देखे:-

इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ बना नक्सली
कोर्ट ने बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी का ममला दर्ज करने का दिया आदेश
बिजली का तार टूटने से घर में लगी आग
शहर में ठग सक्रीय, संभलकर करें एटीएम का उपयोग
मेडिकल कालेज में एडमिशन के नाम पर लाखों ठगे
अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार
संतान न होने पर निराश शख्स ने की  ख़ुदकुशी 
कासना पुलिस ने की खुले में शराब पी रहे पियक्क्ड़ों की धड़पकड़
नोएडा: वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 6 बदमाश गिरफ्तार, 7 कारें बरामद
कार लूट कर भाग रहे बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार
नोएडा में मुठभेड़ के दौरान चेन स्नेचर घायल, पुलिस ने अवैध हथियार और लूटी चेन की बरामद
Budgam Encounter: बडगाम मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, एके-47, पिस्तौल व उनकी मैगजीन बरामद
कुख्यात रणदीप-कुलवीर गैंग के गुर्गे गिरफ्तार
16वीं मंजिल से गिरकर 11 वर्षीय बच्ची की मौत 
सेक्टर 21 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर से लाखों का सामान चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
हत्या के मामले मे दो लोगों को आजीवन कारावास,संदेह के लाभ पर दो हुए बरी