पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र बनाना अब और आसान, कोषागार विभाग ने शुरू की ऑनलाइन सुविधा

जीवन प्रमाण पोर्टल और मोबाइल ऐप के ज़रिए घर बैठे बनाएं प्रमाण पत्र, एक साल तक रहेगा वैध

गौतमबुद्धनगर, 23 मई 2025। जिले के पेंशनर्स के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें जीवित प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा करने के लिए कोषागार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वरिष्ठ कोषाधिकारी शिखा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के पेंशनर्स अब अपना जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन माध्यमों से भी भेज सकते हैं।

उन्होंने बताया कि पहले पेंशनर्स को हर वर्ष कोषागार में जाकर जीवित प्रमाण पत्र देना अनिवार्य था, लेकिन अब यह काम बैंक शाखा, जीवन प्रमाण पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जा सकता है। यह प्रमाण पत्र एक बार बनने के बाद अगले एक वर्ष तक मान्य रहेगा।

कैसे करें ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र जमा?

वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि पेंशनर अपने मोबाइल में आधार फेस आईडी ऐप और जीवन प्रमाण ऐप डाउनलोड कर इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए निम्न विवरणों की आवश्यकता होती है:

आधार संख्या

मोबाइल नंबर (जिस पर ओटीपी आएगा)

पेंशनर का नाम

पेंशन का प्रकार (सेवा/परिवार पेंशन)

स्वीकर्ता प्राधिकारी: राज्य सरकार उत्तर प्रदेश

संवितरण एजेंसी: उत्तर प्रदेश कोषागार/उपकोषागार

कोषागार एजेंसी: गौतमबुद्धनगर (7600)

पीपीओ संख्या

बैंक खाता संख्या

आईएफएससी कोड

बायोमेट्रिक इंप्रेशन या फेस आईडी

घर बैठे भी उपलब्ध है सुविधा

पेंशनर्स यह प्रक्रिया अपने घर पर मोबाइल से, या फिर नजदीकी पोस्ट ऑफिस, जन सुविधा केंद्र, साइबर कैफे से भी कर सकते हैं। जैसे ही सभी जानकारी सही ढंग से दर्ज हो जाती है, प्रमाण पत्र स्वत: कोषागार के सर्वर से जुड़ जाता है। वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा ऑथराइज होने के बाद यह प्रमाण पत्र 1 वर्ष तक प्रभावी रहता है।

कोषागार विभाग की यह पहल पेंशनर्स के लिए डिजिटल और सुविधाजनक विकल्प प्रदान करती है, जिससे उन्हें लंबी लाइनों और ऑफिस के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।

यह भी देखे:-

कूड़े का निस्तारण न करने पर बिल्डर सोसाइटी पर 1.04 लाख का जुर्माना
आईआईएमटी के छात्रों ने रैली निकाल कर चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
सूरजपुर में रामलीला मंचन की तैयारी: श्री आदर्श रामलीला कमेटी की बैठक आयोजित
शिक्षक को मारी गोली
ग्रेटर नोएडा के जीटा-1 में आध्यात्मिक जागरूकता एवं राजयोग अनुभूति कार्यक्रम आयोजित
वृद्धजनों की सेवा के लिये गलगोटियास विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएँ दनकौर कस्बे के “वृद्धाश्रम” पहुँ...
प्रियंका गांधी के गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया पैदल मार्च, धरना दिया
बुंदेलखंड में इतनी होगी हरियाली कि लोग भूल जाएंगे सूखा
जहाँगीरपुर कस्बे में चला यमुना प्राधिकरण का बुलडोजर, पाँच कालोनियों से हटाया गया अवैध अतिक्रमण
जिला निर्वाचन अधिकारी ने फूल मंडी फेस-2 नोएडा पहुंचकर स्ट्रांग रूम का किया स्थलीय निरीक्षण
विमानों के उड़ान भरने से पहले औद्योगिक सेक्टरों की रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
एमएसएमई मंत्रालय के ओखला कार्यालय द्वारा कार्यक्रम का आज सफलता पूर्वक समापन हुआ
गौतमबुद्ध नगर: चुनाव के मध्य नजर कल शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
बसपा प्रत्याशी ने लगाया अभद्रता करने का आरोप, पुलिस ने दो लोगो को लिया हिरासत में 
तालिबान ने किसी देश पर हमला नहीं किया बल्कि अपने देश को आजाद करवाया- मुन्नवर राणा
हैदराबाद में गूंजा "UPITS 2025" का बिगुल: उत्तर प्रदेश को बताया गया भारत का नया ग्रोथ इंजन, देशभर मे...