आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में बैच 2026 का भव्य विदाई समारोह, छात्रों की उपलब्धियों का हुआ सम्मान

ग्रेटर नोएडा। आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग एवं संबद्ध शाखाओं द्वारा बैच 2026 के विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह अवसर विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में मनाया गया, जिसमें उनकी उपलब्धियों और यादगार पलों को साझा किया गया।

समारोह में निदेशक डॉ. मयंक गर्ग, डीन अकादमिक्स डॉ. विष्णु शर्मा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. संजय यादव तथा विभागाध्यक्ष (सीएसई) डॉ. जया सिन्हा सहित कई वरिष्ठ शिक्षकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान डॉ. संध्या उमराव, डॉ. निशांत गुप्ता, डॉ. हरिओम त्यागी और डॉ. अनुज ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने संबोधन में सभी वक्ताओं ने छात्रों को जीवन में उत्कृष्टता हासिल करने, नई चुनौतियों को अपनाने और ईमानदारी, नवाचार व निरंतर सीखने के मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फेलिसिटेशन सेरेमनी रही, जिसमें विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

विदाई समारोह के दौरान फेयरवेल टाइटल्स भी घोषित किए गए, जिनमें मिस फेयरवेल (सीएसई) का खिताब प्रियांशी त्रिपाठी और मिस्टर फेयरवेल (सीएसई) का खिताब साहिल श्रीवास्तव को मिला। वहीं संबद्ध शाखाओं में मिस फेयरवेल अंजली कुशवाहा और मिस्टर फेयरवेल सुयश गौतम रहे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भावनात्मक क्षणों से सजे इस समारोह ने विद्यार्थियों को भावुक कर दिया और पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया। अंत में विभाग की ओर से सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

यह भी देखे:-

डॉ. प्रवीण पचौरी, एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय नोएडा कैंपस यूपीआईडी के डायरेक्टर नियु...
पीएम नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने का किया एलान, मांगी माफी
समसारा विद्यालय में क्रिसमस समारोह का शानदार आयोजन
शारदा यूनिवर्सिटी: डिज़िटल मीडिया के दौर में मोबाइल जनर्लिज्म पर फोकस ज़रूरी
बोधि तरु स्कूल के छोटे-छोटे छात्रों ने दिया मानवता का प्रमाण
अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने मनाया वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे ।
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित
देश में कोरोना को लेकर बुरी ख़बर , 43 हजार से अधिक नए केस आए; केरल में सबसे ज्यादा मरीज
GNIOT में छात्र विकास कार्यक्रम का आयोजन
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जे पी इंटरनेशलन स्कूल में स्वतंत्रता  दिवस समारोह का भव्य आयोजन 
Ryanites Shines in BSMG National Games Badminton Tournament -2023
यूपी: प्रदेश में अब तक 7 करोड़ 69 लाख लोगों का कोविड टीकाकरण, सक्रिय मामले 300 से भी कम
India Coronavirus Cases: पिछले 24 घंटों में संक्रमितों की संख्या घटकर 15,786 हुई
दिल्ली: केजरीवाल शुरू करेंगे 'देश का मेंटॉर' कार्यक्रम, सोनू सूद होंगे ब्रांड एंबेसडर
ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल ने बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया
महाराजा अग्रसैन पब्लिक इण्टर कालेज जहांगीरपुर में मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित