आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत “सप्ताह के अन्तर्गत प्रचार-प्रसार के लिए मोबाईल वैन को किया गया रवाना : जिला जज

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 11.09.2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने एंव जनसामान्य को लोक अदालतों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दिनांक 31.08.2021 से दिनांक 10.09.2021 तक राष्ट्रीय लोक अदालत “सप्ताह” के रूप में मनाया जा रहा है। माननीय जनपद न्यायाधीश, गौतमबुद्धनगर की अध्यक्षता में एन०पी०सी०एल० के स्वेच्छिक सहयोग से न्यायालय परिसर गौतमबुद्धनगर से दिनांक 02.09.2021 को प्रातः 11:00 बजे मोबाईल वैन को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया। मोबाईल वैन द्वारा ग्रेटर नोएडा स्थित चिन्हित स्थान गांव कासना, परीचौक आदि स्थलों पर जनसामान्य से सम्पर्क कर लोक अदालतों के माध्यम से शीघ्र व सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी तथा फेम्पलेट आदि का वितरण किया जायेगा। उक्त प्रचार-प्रसार कार्यक्रम एन०पी०सी०एल० तथा जिमटेक लॉ कालेज के पराविधिक स्वयं सेवक के रूप में विद्यार्थीगण के सहयोग से किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम प्रात 11:00 बजे अशोक कुमार सप्तम, माननीय जनपद न्यायाधीश, गौतमबुद्धनगर के साथ श्री राजीव कुमार वत्स, अपर जिला जज / नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, श्री सुशील कुमार सिविल जज (वरिष्ठ संवर्ग) श्रीमती रिचा उपाध्याय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री जयहिंद कुमार सिंह सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर के साथ समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे तथा श्री आलोक शर्मा प्रबन्धक एन०पी०सी०एल व श्री प्रशांत कुमार, प्रोफसर/ इंचार्ज विधिक सहायता केन्द्र जिमटेक लॉ कालेज तथा न्यायालय स्टाफ व मीडियाकर्मी आदि भी उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज ग्रेटर नोएडा में आगमन, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों...
हर सेक्टर तक गंगाजल जल्द पहुंचाएं गंगाजलः सीईओ
ध्वजारोहण के साथ पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पुलिस बल में भरी देशभक्ति की ऊर्जा
पंचशील नवरात्र सेवक द्वारा नवरात्र महोत्सव व रामलीला महोत्सव कल 7 अक्टूबर से 
Petrol Diesel Price: राहत के बाद झटका,फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार, मेड इन इण्डिया के तहत खुद ही प्रडक्शन स्टार्ट करेंगी एथोमार्ट की फ़ाउंडर...
यूपी: मुख्यमंत्री योगी का बड़ा आदेश, कोविड से हुई मौतों पर राज्य कर्मचारियों के आश्रितों को मिलेगी न...
अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में पंहुचे सैकड़ो कार्यकर्ता
गौतमबुद्ध नगर: भाजयुमो से दायित्व मुक्त मंडल अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
सामूहिक विवाह घोटाले का खुलासा करने पर एनबीटी ग्रेनो टीम सम्मानित
ग्रेनो की 130 मीटर सड़क को यमुना प्राधिकरण सिटी से जोड़ने की तैयारी शुरू
पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं - डीएम बी. एन. सिंह
दिल्ली-एनसीआर में छाया अंधेरा, कई इलाकों में बारिश, ओला और आंधी की भी संभावना
एथोमार्ट चेरिटबल ट्रस्ट ( ई॰एम॰सी॰टी॰) द्वारा बच्चों को साफ़-सफाई  पर कार्यशाला के साथ नि:शुल्क हेयर...
यमुना एक्सप्रेस वे से फिल्म सिटी को जोड़ने के लिए बनेगा इंटरचेंज
फ़िल्म अभिनेता राजपाल यादव किया प्रो वॉलीबॉल लीग का शुभारम्भ