नोएडा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 12 वाहन व अवैध चाकू बरामद

नोएडा। Uttar Pradesh Police के कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की थाना सेक्टर-24 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से 10 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी और 2 अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 4 मई 2026 को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर टी-ब्लॉक, सेक्टर-11 नोएडा से अनीकेत उर्फ अंकित और रतन सिंह उर्फ रवि को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले भीड़भाड़ वाले इलाकों और घरों के बाहर खड़े वाहनों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही चोरी कर लेते थे। चोरी किए गए वाहनों को सेक्टर-54 नोएडा के जंगल/झाड़ियों में छिपाकर रखा जाता था और बाद में उन्हें सस्ते दामों में बेच दिया जाता था। आरोपियों ने यह भी कबूला कि पकड़े जाने के डर से वे अपने पास अवैध चाकू रखते थे।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से 10 मोटरसाइकिल और 2 स्कूटी बरामद की हैं, जिनमें केटीएम, हीरो स्प्लेंडर, होंडा शाइन, टीवीएस अपाचे और रेडर जैसे मॉडल शामिल हैं। एक मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट के भी बरामद हुई है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद समेत दिल्ली के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

यह भी देखे:-

कुख्यात अनिल दुजाना पर ईनाम घोषित, महिला गवाह को धमकाने के आरोप में पुलिस को है तलाश 
अवैध रूप से पटाखा बेच रहा एक गिरफ्तार
सैर पर निकली बुजुर्ग महिला से लूटी सोने की चेन
47 गुण्डे जिला बदर, डीएम ने माॅगी जनता से फीडबैक
गन बदलते हुए ऐसा क्या हुआ, जवान को जा लगी गोली, पढ़ें पूरी खबर
लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने वाला गिरफ्तार, आरोपी निकला टेंपो चालक
पत्रकार पर जानलेवा हमला के तीनों आरोपी  गिरफ्तार 
मदद के बहाने एक व्यक्ति का एटीएम एटीएम कार्ड बदलकर लाखों रुपए खाते से निकाला
भारी मात्रा में टाटा कंपनी का नकली नमक और चाय बरामद
नोएडा: गांजा तस्करी में लिप्त महिला गिरफ्तार, 1.5 किलो गांजा बरामद
हथियारबंद बदमाशों ने दो ट्रक चालकों को लूटा
पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
चेकिंग के दौरान कार से मिले 3.80 लाख रुपए
संदिग्ध परिस्थिति में खेत में मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव
साइबर ठगों का गिरोह धरा, डिजिटल अरेस्ट और गेमिंग-ट्रेडिंग ऐप से ठगी का पर्दाफाश
एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन के पास साइबर ठग व मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए दो मोबाइल और अवै...