कालकाजी से माता की ज्योत लेकर लौटे हैं चार लोगों को रोडवेज बस ने कुचला, एक की मौत

ग्रेटर नोएडा: थाना बादलपुर क्षेत्र के ग्राम बिश्नौली के पास एक रोडवेज बस के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए कालका मंदिर से माता की ज्योत लेकर लौट रहे चार लोगों को कुचल दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कालकाजी से ज्योत लेकर सिकंदराबाद के रहने वाले कुछ लोग आज सुबह को वापस लौट रहे थे। वह जैसे ही ग्राम बिश्नौली के गेट के पास पहुंचे, एक अज्ञात रोडवेज बस के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए चार लोगों को कुचल दिया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में आकाश पुत्र श्रीनिवास उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम जुनेदपुर थाना सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर की उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के चलते लोगों में भारी रोष है। लोगों कहना है कि पुलिस ने ज्योत लेकर जा रहे लोगों के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था नहीं की है।

यह भी देखे:-

यमुना क्षेत्र में विदेशी निवेश की बड़ी छलांग: Simplast Group लगाएगा ₹70 करोड़, 50% एफडीआई के साथ नई ...
यूपी: पंजाब में दलित मुख्यमंत्री बनाने पर मायावती का कांग्रेस पर हमला, कहा- ये उनका चुनावी हथकंडा
रोटरी क्लब ग्रेटर नॉएडा का शपथ ग्रहण समारोह
मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं में कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
सभ्य समाज को कलंकित करती है मेरा-तेरा की भावना : योगी आदित्यनाथ
मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना के विरोध में भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने निकाला कैंडल मार्च
दिवाली के बाद NCR की वायु गुणवत्ता हुई 'गंभीर', दिल्ली में AQI का स्तर 500 के पार
वन प्रभाग की दादरी रेंज में एक पेड़ मां के नाम, मित्र वन-2024 एवं हरिशंकर वन की हुई स्थापना
पुलिस भर्ती परीक्षा: योगी सरकार का फूलप्रूफ प्लान तैयार, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर
शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर 2 लाख 21 हजार रुपए की ठगी
जीएल बजाज के एमबीए छात्र आयुष बंसल डॉo अब्दुल कलाम स्टार्टअप यूथ सेरेमनी में सम्मानित
लॉयड बिजनेस स्कूल, में बैच 2022-24, पीजीडीएम का हुआ विदाई समारोह
जापान का प्रतिनिधिमंडल ग्रेटर नोएडा पहुंचा, निवेश की संभावनाओं पर हुई अहम बैठक
शीत लहर/ठंड के समय "क्या करें व क्या ना करें" को लेकर जिला प्रशासन की ओर से एडवाइजरी की गई जारी।
दादरी में भाजपा परिवार बढ़ता हुआ
विजयदशमी पर नन्हक फाउंडेशन ने शुरू किया प्रोजेक्ट आजीविका, महिलाओं के लिए सिलाई व मेहंदी प्रशिक्षण क...