भारत विकास परिषद ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, 300 बच्चों को बांटी खाद्य सामग्री

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा की ओर से समविलय विद्यालय, बिरौंडा में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

परिषद के सचिव आलोक गोयल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यालय में पढ़ने वाले करीब 300 बच्चों को लड्डू, फ्रूटी, चिप्स और बिस्किट वितरित किए गए। खाद्य सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने उत्साह के साथ समारोह में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद गौतमबुद्धनगर शाखा के अध्यक्ष मुकुल गोयल, सचिव आलोक गोयल, आशुतोष गुप्ता, अनूप वर्मा, गिरीश गुप्ता, किरन गुप्ता और पदमा वर्मा मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य सावित्री गुप्ता समेत शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। बिरौंडा गांव के प्रधान चैनपाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के प्रति जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना के साथ सामाजिक सहभागिता और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा।

यह भी देखे:-

गीता जयंती पर गुरुकुल में संगोष्ठी का आयोजन, गीता के ज्ञान से मिला जीवन का मार्गदर्शन
यमुना प्राधिकरण आगरा में करा रहा है गौशाला का निर्माण, मथुरा में भी बनेगा गौशाला
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री यो...
दशकों तक ताकतवर बनी रहेगी भाजपा- प्रशांत किशोर , गलतफहमी में जी रहे राहुल गांधी
धर्म रक्षा दिवस: नई पीढ़ी के संस्कार और आदर्श निर्माण पर जोर
नोएडा एयरपोर्ट से पहले दिन 65 फ्लाइट भरेगी उड़ान
जनकल्याण हेतू प्रथम बिसरख धाम परिसर में दिव्य श्री काल भैरव मूर्ति स्थापना
संस्कार भारती’ दिल्ली प्रांत द्वारा ‘दिल्ली कला उत्सव’ की द्वितीय आवृत्ति का भव्य समापन समारोह संपन्...
India Corona Cases: 30 हज़ार नए मामले , अकेले केरल में मिले लगभग 20 हजार मामले
जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन के बीच किसानों का प्रदर्शन, स्थानीय मुद्दों को लेकर पैदल मार्च
25 हजार रुपए के इनामी सहित दो वाहन चोर गिरफ्तार
जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर का करेंगे दौरा
योगी का बड़ा फैसला: मथुरा-वृंदावन का 10 वर्ग किमी क्षेत्र तीर्थ स्थल घोषित, शराब-मांस की बिक्री पर प...
दीपावली केवल दीपों का त्यौहार नहीं, बल्कि समाज में एकता और सहयोग का प्रतीक हैः अनिता चौधरी
विदेश में बैठकर भारतीय नागरिकों के साथ साइबर अपराध करने वाले गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार
महिला सशक्तिकरण को लेकर गौतम बुध नगर में स्कूटी रैली का आयोजन