आर्य फैशन्स की तिरंगा रैली में 200 से अधिक कर्मचारी हुए शामिल
ग्रेटर नोएडा, 14 अगस्त। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आर्य फैशन्स की ओर से शुक्रवार को भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में संस्थान के 200 से अधिक कर्मचारियों और कारीगरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से माहौल देशभक्तिमय हो गया।
रैली का नेतृत्व आर्य फैशन्स के एमडी अभिषेक चौहान और संस्थापिका खुशबू सिंह ने किया। उनके साथ वरिष्ठ कर्मचारी रविंद्र पाल मिश्रा, रितेश मिश्रा, रविश कुमार, विनोद कुमार, ऋतू राजावत, मोहित, साधना और रूपम समेत अन्य कर्मचारी और कारीगर शामिल हुए।
रैली के दौरान कर्मचारियों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें अपने घरों पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रभक्ति के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया गया।
संस्थापिका खुशबू सिंह ने कहा कि तिरंगा रैली आर्य फैशन्स की एकता का प्रतीक है। धर्म और जाति से पहले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान हिंदुस्तानी के रूप में है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश की एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करता है।
उन्होंने कहा कि आर्य फैशन्स आगे भी सामाजिक और राष्ट्रीय अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाता रहेगा।
