ग्रेटर नोएडा में सजा हरियाली तीज का रंग, महिलाओं ने बिखेरा संस्कृति और फैशन का जलवा

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के रैडिसन ब्लू में Crownvverse Entertainment की फाउंडर एवं डायरेक्टर और Mrs. Asia Pacific World बिंदु भाटिया की ओर से भव्य हरियाली तीज समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भारतीय परंपरा, संस्कृति, फैशन, संगीत और मनोरंजन का खूबसूरत संगम देखने को मिला। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में पहुंचीं महिलाओं ने सावन और तीज के उत्सव का जमकर आनंद लिया।

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और नारी प्रतिभा को विशेष रूप से मंच दिया गया। प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। समारोह में तीज से जुड़े विभिन्न खिताब भी प्रदान किए गए।

सावन क्वीन का खिताब प्रिया, बरखा क्वीन का खिताब भावना और हरियाली तीज क्वीन का खिताब रुचि ने हासिल किया। वहीं महाराष्ट्रीयन थीम क्वीन के खिताब से प्रीति और प्रियंका को सम्मानित किया गया।

बिंदु भाटिया ने कहा कि हरियाली तीज केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि नारीत्व, प्रेम, संस्कृति और एकजुटता का उत्सव है। उनका प्रयास है कि महिलाओं को ऐसे मंच उपलब्ध कराए जाएं, जहां वे अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को सामने रख सकें तथा अपनी पहचान पर गर्व महसूस करें।

Crownvverse Entertainment के इस आयोजन में परंपरा और आधुनिकता का अनूठा मेल देखने को मिला। रंगारंग प्रस्तुतियों और उत्साह से भरे माहौल ने समारोह को यादगार बना दिया। आयोजन ने नारी शक्ति और महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया।

यह भी देखे:-

भाजपा स्थापना दिवस पर जेवर मंडल के हर बूथ पर मना उत्सव, प्रिंस भारद्वाज ने बताया संगठन का विजन
आयकरदाताओं के लिए बड़ी खबर: अगले हफ्ते पेश होगा नया इनकम टैक्स बिल
पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर लुटेरा गिरफ्तार
भारत में नहीं आएगी कोरोना की तीसरी लहर, बशर्ते लोग सावधान रहेेें और टीकाकरण को दें प्राथमिकता- रणदीप...
असम: राहुल गांधी ने आरएसएस पर साधा निशाना, बोले- मैं नरेंद्र मोदी नहीं, मैं झूठ नहीं बोलता
बाइक बोट के मालिक की रिमांड पूरी , उगले ये राज , पढ़ें पूरी खबर
करंट लगने से एयरटेल टेक्नीशियन की हुई मौत
खेलों का महाकुंभ ओलंपिक : महिला हॉकी टीम से पीएम मोदी का भावुक संवाद,
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज: उपराष्ट्रपति धनखड़ और सीएम योगी ने वियतनामी कलाकारों संग ड...
मिक्सर मशीन का पार्ट टूटकर सिर पर गिरा ,मौत
Covaxin: पटना एम्स में बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल शुरू, तीन को मिली पहली डोज, अब तक नहीं दिखे कोई स...
गलगोटिया कॉलेज में महिला शक्ति को प्रोत्साहन देने के लिये ‘‘अनन्ता’ नामक सुंदर कार्यक्रम आयोजित
यूपी-दिल्ली बढ़े अनलॉक की ओर, आज से खुलेंगे माल, पार्क और रेस्टोरेंट
"पहले आओ पहले पाओ" की तर्ज पर यीडा ने निकाली 1239 फ्लैट की योजना
दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूटा हुआ मोबाइल फोन, बाइक और बाइक का इंजन और पार्ट्स बरामद
एपीजे स्कूल में ऑनलाइन कक्षा में मनाया गया मदर्स डे, नन्हे मुन्नों ने अपने गतिविधि से लुभाया