दशकों तक ताकतवर बनी रहेगी भाजपा- प्रशांत किशोर , गलतफहमी में जी रहे राहुल गांधी

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) ने गोवा यात्रा के दौरान भाजपा को लेकर भविष्यवाणी करके सियासी सरगर्मी को एक बार फिर तेज कर दिया है।भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘नहीं समझने’ को लेकर किशोर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को खरी-खरी सुनाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा आने वाले कई दशकों तक भारतीय राजनीति में ताकतवर बनी रहेगी। पोल कंसल्टेंसी फर्म इंडियन पालिटिकल एक्शन कमेटी (आइपैक) के प्रमुख ने आगे कहा कि भाजपा को हराने के लिए अभी कई दशकों तक लड़ना होगा।

उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे मोदी को सत्ता से हटाने के भ्रम में न रहें।मोदी युग के अंत का इंतजार करना राहुल की गलती है।प्रशांत किशोर ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को गोवा के दौरे पर जा रही हैं। पीके भी अभी गोवा में ही हैं और वहां अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की जमीन तैयार करने में जुटे हैं।

एक तिहाई लोग भाजपा के साथ

कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी और भाजपा के भविष्य को कैसे देखती है, इस पर किशोर ने कहा, आप किसी भी कांग्रेस नेता या किसी क्षेत्रीय नेता से जाकर बात करें, वे कहेंगे, बस समय की बात है। वो कहते हैं- लोग तंग आ रहे हैं और केंद्र सरकार के खिलाफ लहर के चलते वो सत्ता से उन्हें बाहर कर देंगे। किशोर ने कहा कि मुझे इस बात पर शक है। यह नहीं हो रहा है। उन्होंने खंडित मतदाता की तरफ इशारा करते हुए कहा कि केवल एक तिहाई लोग भाजपा को वोट दे रहे हैं, या भाजपा का समर्थन करना चाहते हैं।

यह भी देखे:-

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और सिटागु केतुमति बौद्ध अकादमी में एमओयू पर चर्चा
महिला सशक्तिकरण की दिशा में नन्हक फाउंडेशन की पहल: प्रोजेक्ट आजीविका का शुभारंभ
कोविड-19 के संक्रमण को जनपद में फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग एक्टिव
पूजन के साथ अनोखे अंदाज में हुआ राम वनवास
नववर्ष : जनशक्ति सेवा समिति ने निर्धन बच्चों में शिक्षण सामग्री का वितरण किया
जी.एन.आई.ओ.टी कालेज में हुआ खेलकूद प्रतियोगता का आयोजन
समरविले की छात्रा की कोरोना से मौत महज अफ़वाज: DIOS ने जारी किया प्रेस नोट, इस वजह से  हुई मौत,
देश को बचाने का है आंदोलन, हेलीकॉप्‍टर और ट्रैक्‍टर के बीच है इस बार की लड़ाई- कन्‍हैया कुमार
कहीं दिवाली तो कहीं सरकारी छुट्टी, जानिए 22 जनवरी को क्या-क्या होगा
उत्तर प्रदेश में एक दिन में रिकॉर्ड 18021 नए मामले
महामारी को रोकने में पिछड़ रहे हैं देश के ये राज्‍य, केंद्र ने भेजी टीम, बताएगी कारगर तरीका
CBSE और AICTE ने मिलकर लॉन्च किया ‘Innovation Ambassador’ प्रोगाम, शिक्षकों को इन पैमानों पर दी जाए...
बीटा-1 में भव्य कलश यात्रा निकली, श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव की हुई शुभ शुरुआत
परशुराम जन्मोत्सव 2025: ग्रेटर नोएडा में ब्राह्मण सभा द्वारा भव्य आयोजन, भक्ति और संस्कृति का अद्भुत...
यूपी के नौजवानों को नौकरी ढूंढने बाहर नहीं जाना होगा : सीएम योगी
सड़क विकास परियोजनाओं से क्षेत्रीय आधारभूत संरचना को नई गति