सर्दी से बचाव: ग्रेटर नोएडा में 6 स्थानों पर बनेगा रैन बसेरा, तैयारियां शुरू

ग्रेटर नोएडा में बढ़ती ठंड के मद्देनजर गरीब और बेसहारा लोगों के लिए रैन बसेरों की व्यवस्था शुरू की जा रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न स्थानों का दौरा कर छह स्थलों को रैन बसेरा निर्माण के लिए चिन्हित किया है। प्राधिकरण का लक्ष्य है कि 25 नवंबर तक सभी रैन बसेरे तैयार हो जाएं, जहां जरूरतमंदों को सर्द रातों में राहत मिल सके।

प्राधिकरण की योजना के तहत रैन बसेरे परी चौक, सेक्टर पी-3 के कम्युनिटी सेंटर, कासना स्थित जीएमएस अस्पताल के पास, सेक्टर डेल्टा-2 के कम्युनिटी सेंटर और हबीपुर के उद्योग क्षेत्र में बनाए जाएंगे। इन रैन बसेरों में ठंड से बचने के लिए बिस्तर और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य हरेंद्र भाटी ने बताया कि प्राधिकरण ने ठंड के मौसम में गरीब और बेसहारा लोगों की परेशानी को देखते हुए यह पहल की है। चिन्हित स्थानों पर तेजी से कार्य शुरू कर दिया गया है, ताकि 25 नवंबर तक सभी रैन बसेरे पूरी तरह से तैयार हो सकें।

यह कदम न केवल जरूरतमंदों को सर्दी से बचाएगा बल्कि सामाजिक सरोकार की दिशा में प्राधिकरण की सकारात्मक भूमिका को भी दर्शाता है।

यह भी देखे:-

हाथरस हादसे में सीएम योगी की बड़ी कार्यवाही, एसडीएम, सीओ व तहसीलदार सहित 6 सस्पेंड
यमुना एक्सप्रेस-वे : दो कारों की भिडंत में विदेशी नागरिक समेत चार घायल
GL बजाज कॉलेज में “Student Connect” कार्यक्रम का भव्य आयोजन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 12 अवैध ठेली-पटरी जब्त, यातायात बाधा हटाने को लेकर प्राधिकरण सख्त
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने शिक्षकों को वितरित किए 197 टैबलेट, बोले- हाईटेक होंगे यूपी के शिक्षक औ...
आयुष्मान कार्ड में बीपीएल परिवारों को 5 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा:डॉ तकी इमाम
शारदा यूनिवर्सिटी में "Belliatus" की धूम: पूर्वोत्तर की संस्कृति, संगीत और स्वाद का रंगारंग संगम
सरस आजीविका मेला-2025 का भव्य शुभारंभ, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प
भारत का पहला “स्टार्टअप ओपीडी” 30 जनवरी को जीआईएमएस, ग्रेटर नोएडा में
सूरजपुर में प्राचीनकालीन ऐतिहासिक बाराही मेला, ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल और अंजलि एकेडमी सूरजपुर के बच्च...
पीएचडी में प्रवेश के लिए हुई परीक्षा
यमुना एक्सप्रेस-वे के आवासीय सेक्टर में 7500 पौधारोपण
ग्रेटर नोएडा और अमेरिका के लोउडन काउंटी को सिस्टर सिटी बनाने की दिशा में बड़ा कदम
जिला बार एसोसिएशन चुनाव : मनोज भाटी बोड़ाकी  बने अध्यक्ष
वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह  के निधन पर पीएम मोदी  ने जताया दु:ख
तहसीलों में समाधान दिवस आयोजित, समस्याओं का हुआ निस्तारण