ओएसडी ने ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर दो-तीन का लिया जायजा, गंदगी मिलने पर 50 हजार का जुर्माना

–सेक्टर तीन में घर के सामने सीएंडडी वेस्ट का ढेर मिलने पर फर्म पर 50 हजार का जुर्माना
–गौड़ सिटी के पास रोड किनारे कूड़ा मिलने पर ओएसडी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी फटकारा

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से चलाया जा रहा जांच अभियान जारी है। प्राधिकरण के ओएसडी संतोष कुमार ने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर दो व तीन का निरीक्षण किया। सेक्टर तीन में एक घर के सामने सीएंडडी वेस्ट का ढेर लगा होने पर ओएसडी ने संबंधित फर्म पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। रोड किनारे कूड़ा मिलने पर ठेकेदार पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने ओएसडी स्वास्थ्य संतोष कुमार को टीम के साथ गांवों व सेक्टरों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को ओएसडी संतोष कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह व टीम ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अलग-अलग एरिया में जाकर औचक निरीक्षण किया। ओएसडी सबसे पहले चार मूर्ति चौक से तिगड़ी गोलचक्कर तक की रोड की सफाई व्यवस्था को देखा। रोड किनारे कूड़ा पड़ा मिला, जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को कड़ी फटकार लगाई और संबंधित ठेकेदार को फोन कर तत्काल सफाई कराने और दोबारा गंदगी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद ओएसडी सेक्टर तीन पहुंचे। यहां मकान नंबर 606 के सामने सीएंडडी वेस्ट का ढेर लगा दिखा। इस पर ओएसडी ने संबंधित फर्म राइज इलेवन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। सेक्टर दो में भी सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी सभी एजेंसियों को लगाकर पूरे शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने के निर्देष दिए। ओएसडी संतोष कुमार ने कहा है कि शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी देखे:-

सुशील भाटी बने जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
मैश सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने दिल्ली एनसीआर में किया अपना विस्तार
नोएडा एयरपोर्ट को कई एयरलाइंस कंपनियां पैसिफिक ट्रांजिट हब बनाने को तैयार
ग्रेटर नोएडा : व्यापारियों व पुलिस की मीटिंग
ISKCON ग्रेटर नोएडा द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2024 एक भव्य आध्यात्मिकआयोजन
सोसाइटी के क्लब हॉउस जिम एरिया में लगी आग , मचा हड़कंप, निवासियों ने जताई नाराजगी
जेपी इंटरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह
UPDATE: साइट टॉवर की लिफ्ट गिरी, नौ घायल
ग्रेटर नोएडा: किसानों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन, विधानसभा में किसानों का...
संजय सारस्वत, गैलेक्सी वेगा सोसाइट नए एओए अध्यक्ष निर्वाचित
डेट्रॉइट इंजीनियर्ड प्रोडक्ट्स (डीईपी) ऑटो एक्सपो 2023 में प्रदर्शित
मुख्य सचिव ने इंटरचेंज के कार्य का किया शुभारंभ ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे को...
विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया गया
जुमे की नमाज से पहले पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, किया मॉक ड्रिल
बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा स्वास्थ्य आदि मुद्दों को लेकर माकपा ने किया नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय ...
यूपी चुनाव: अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- नहीं लड़ूंगा अगला विधानसभा चुनाव