यूपी-दिल्ली बढ़े अनलॉक की ओर, आज से खुलेंगे माल, पार्क और रेस्टोरेंट

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना संक्रमण का खतरा जैसे-जैसे कम हो रहा है, ज्यादातर राज्य अनलाक की तरफ बढ़ रहे हैं। सोमवार से राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पार्क और माल आदि खुल जाएंगे।

दिल्ली में छूट का दायरा बढ़ा

दिल्ली सरकार ने अनलाक-4 के तहत छूट का दायरा और बढ़ा दिया है। सोमवार से बाजार, मार्केट काम्प्लेक्स, माल, बार, रेस्टोरेंट, पार्क, गार्डन और गोल्फ क्लब भी खुल सकेंगे। रेस्टोरेंट और बार रात 10 बजे खुलेंगे। स्कूल, कालेज, एजुकेशनल, कोचिंग और ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट बंद रहेंगे। सभी सार्वजनिक आयोजनों पर भी पाबंदी होगी। हालांकि सिनेमा, जिम, स्पा सहित अन्य कई गतिविधियां और सेवाएं 28 जून सुबह पांच बजे तक बंद ही रहेंगी।

यूपी में खुल जाएंगे माल, रेस्टोरेंट, पार्क

उत्तर प्रदेश में करीब पचास दिन बाद सोमवार को माल, रेस्टोरेंट, पार्क आदि खोले जाएंगे। सप्ताह में पांच दिन सुबह सात से रात नौ बजे तक माल, पार्क और पचास फीसद क्षमता के साथ रेस्टोरेंट खोले जा सकेंगे। शादी समारोहों में अधिकतम पचास व्यक्ति शामिल हो सकेंगे। धर्म स्थलों पर अधिकतम पचास व्यक्ति प्रवेश कर सकेंगे। सरकारी कार्यालयों में भी सभी कर्मचारी पहुंचेंगे।

उत्‍तर प्रदेश में जारी रहेगा नाइट कर्फ्यू

यूपी में रात नौ से सुबह सात बजे तक प्रतिदिन रात्रि कर्फ्यू और शनिवार-रविवार की साप्ताहिक बंदी अगले आदेशों तक चलती रहेगी। स्कूल-कालेज और शिक्षण संस्थानों में शिक्षण कार्य बंद रहेगा। लेकिन, शिक्षकों व कर्मचारियों को स्कूल-कालेज आने-जाने की अनुमति रहेगी। आनलाइन पढ़ाई की अनुमति विभागीय आदेशों के अनुरूप होगी। हालांकि सिनेमा हाल, स्टेडियम, स्वीमिंग पूल और जिम खोलने की अनुमति अभी नहीं दी गई है।

 

यह भी देखे:-

दिल्ली-एनसीआर में आक्सीजन कंसंट्रेटर व पल्स आक्सीमीटर की कालाबाजारी जारी, रेट सुनकर उड़ जाएंगे होश
UP ELECTION 2022:सुबह के 9:00 बजे तक गौतमबुद्ध नगर जिले में पड़ चुके हैं 8.7 फ़ीसदी वोट
ग्रेैड्स इंटरनेैशनल स्कूल में अंतर स्कूल श्लोका एवं गीतम प्रतियोगिता
जीएल बजाज में कवि सम्मेलन के रूप में भौतिक मोड में "मातृभाषा दिवस" मनाया गया
कोरोना महामारी का असर: भारत में दो साल तक कम हुआ जीवन काल, स्टडी में दावा
मुख्यमंत्री योगी ने दिए सख्त निर्देश : रात में अब नहीं होगी बिजली कटौती, बोले- आपूर्ति के लिए सभी कद...
गलगोटिया इंजिनियरिंग एनटेरेंस ऐग्जाम, 11 राज्यों के 22 शहरों में आयोजित
India Corona Cases: 30 हज़ार नए मामले , अकेले केरल में मिले लगभग 20 हजार मामले
भारतीय हस्तशिल्प मेला (IHGF) : फैशन शो ने किया खरीदारों को आकर्षित
प्राविधिक शिक्षा परिषद लखनऊ दिसंबर 2019 परीक्षा का शांतिपूर्ण रूप से समापन
घाटी में बढ़ेगा आतंक? तालिबान से बोला अलकायदा, अब कश्मीर को भी इस्लाम के दुश्मनों से कराना है आजाद
जीबीयू में सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव अभयंजना 2020  का  समापन  
सपा के मिशन-2022 को लेकर अखिलेश का ऐलान, बोले-बड़े दलों से खराब रहा अनुभव, अब छोटे दलों से होगा गठबं...
शातिर लुटेरा मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, पूर्व में कर चुका है दरोगा पर जानलेवा हमला
लोगों को अन-सोशल बनाने में अहम भूमिका निभा रहा इंटरनेट मीडिया
मार्च में रिकॉर्ड 1 लाख 23 हजार करोड़ का जीएसटी कलेक्शन