चुहडपुर खादर,इमलियाका गांव की मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सौंपा ज्ञापन

चुहडपुर खादर,इमलियाका गांव की मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सौंपा ज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले गांव इमलियाका एवं चुहडपुर खादर में मूलभूत सुविधाओं एवं सभी गांवों में फागिंग एवं लारवा के छिड़काव की मांग को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के सक्रिय सदस्य यतेंद्र नागर के नेतृत्व में मुख्य कार्यपालक नरेंद्र भूषण को संबोधित पत्र वरिष्ठ प्रबंधक सुभाष चंद्रा को सौंपा।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के गांव इमलियाका एवं चुहडपुर गांव में नाली,सड़क,स्ट्रीट लाइट,पेड़ों की छटाई,श्मशान घाट का निर्माण चारदीवारी एवं दोनों गांव में खेलकूद के मैदान व बरात घर की मांग को लेकर मुख्य कार्यपालक महोदय को संबोधित पत्र वरिष्ठ प्रबंधक सुभाष चंद्रा को सौंप कर कार्यवाही की मांग की है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि इमलिया गांव में पानी की निकासी ना होने के कारण गांव के मुख्य रास्तों पर जलभराव की स्थिति रहती है जिसमें आए दिन ग्रामीण गिरकर चोटिल हो रहे हैं उन्होंने कहा कि वही चुहडपुर खादर की किसान आबादी के प्लॉट के सेक्टर में स्ट्रीट लाइट खराब होने एवं गड्ढा युक्त सड़कों की वजह से दुर्घटनाएं घटित होती रहती हैं रात के समय लूट एवं छिनैती का डर बना हुआ है इन सभी मांगों को लेकर ज्ञापन के माध्यम से तत्काल सभी समस्याओं के समाधान की मांग की।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राकेश नागर जितेंद्र नागर एडवोकेट अनिल भाटी धर्मेंद्र भाटी (ग्राम अध्यक्ष मायचा) नीरज भाटी पुनीत नागर बिल्लू नगर आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

बीजेपी ने जारी की 195 लोकसभा सीट की पहली लिस्ट, गौतम बुद्ध नगर से डॉ. महेश शर्मा लड़ेंगे चुनाव
ओलिंपिक : टोक्यो में नए भारत का उदय, ओलिंपिक गोल्ड मेडल भारत के लिए गेम चेंजर है
योगी सरकार के 4 साल पूरे, योगी सरकार में ताबड़तोड़ गरजी यूपी पुलिस की बंदूक
नोएडा की डॉ० कर्णिका तिवारी बनी मिसेज टूरिज्म क्वीन ऑफ ओशिनिया
बिहार : कल से ये आठ स्पेशल ट्रेनों के परिचालन पर ब्रेक, रेलवे ने बताई ये है मुख्य वजह
योगी सरकार ने माफिया मुख्तार अंसारी के किले को किया ध्वस्त, अब साम्राज्य का होगा खत्मा, जानें कैसे
आईआईए ने उद्योग विहार 2 के वैकल्पिक मार्ग की मांग की, ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने किया निरीक्षण
एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक भर्ती : चयनित ओवरएज अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी करने का निर्देश
रोहिल्लापुर के डूब क्षेत्र में अतिक्रमण पर चला ग्रेनो प्राधिकरण का बुल्डोजर, अतिक्रमण पर 15 दिन में...
जेके टायर ने बाउमा कॉनएक्सपो 2024 में खनन उपकरणों के लिए लॉन्च किए उन्नत ओटीआर टायर
गौतम बुद्ध नगर में क्लस्टर सुविधा इकाई की समीक्षा बैठक संपन्न, चावल निर्यात और कृषि क्लस्टर प्रगति प...
समाजसेवी नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान महासचिव रश्मि पांडेय को मिला नेशनल जय हो अवार्ड 2019
किसान आंदोलन को सफल बनाने के लिए किया जागरूक
10 मई को जनपद गौतमबुद्धनगर में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से निपटाए जाएंगे सैकड़ों मामले
ईएमसीटी की ज्ञानशाला में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बच्चो को बताए गए नेता जी के रोचक किस्स...
SSC : खुशखबरी, एसएससी भर्ती परीक्षा में असफल अभ्यर्थी भी पा सकेंगे नौकरी