महाकुम्भ से जुड़ी अफवाहों पर उत्तर प्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई, सात सोशल मीडिया अकाउंट्स पर मुकदमा दर्ज

महाकुम्भ नगर, 12 फरवरी: उत्तर प्रदेश पुलिस ने महाकुम्भ प्रयागराज से जुड़ी सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के तहत ऐसे अकाउंट्स की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है, जो महाकुम्भ में भगदड़ जैसी घटनाओं को लेकर भ्रामक जानकारी फैला रहे थे। इस मामले में सात सोशल मीडिया अकाउंट्स पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुराने वीडियो को महाकुम्भ से जोड़कर अफवाह फैलाने की साजिश

सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें गाजीपुर में नदी किनारे मिले शवों को महाकुम्भ से जोड़कर पेश किया गया था। वीडियो में दिखाई दे रहे शवों को महाकुम्भ के दौरान हुई भगदड़ से संबंधित बताया जा रहा था, जबकि यह वीडियो 2021 में गाजीपुर की एक घटना से जुड़ा हुआ था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस फर्जी वीडियो का पर्दाफाश करते हुए स्पष्ट किया कि इसका महाकुम्भ से कोई संबंध नहीं है। कुम्भ मेला पुलिस के आधिकारिक अकाउंट ने इसका खंडन भी किया है।

सात सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ मामला दर्ज

इन सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जो महाकुम्भ से जुड़ी अफवाहें फैला रहे थे। ये अकाउंट्स विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय थे:

1. Yadavking000011 (@Yadavking000011) – इंस्टाग्राम
2. Komal Yadav (@komalyadav_lalubadi94) – इंस्टाग्राम
3. Amar Nath Yadav (amar_ydvkvp_5354_) – मेटा थ्रेड
4. Banwari Lal – Bairwa (@B_L__VERMA) – एक्स (ट्विटर)
5. Kavita Kumari (@KavitaK22628) – एक्स (ट्विटर)
6. Sonu Chaudhary (SonyChaudhary70) – एक्स (ट्विटर)
7. Putul Kumar Kumar (@Puatulkumar9795) – यूट्यूब

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस बात को स्पष्ट किया है कि महाकुम्भ से जुड़ी किसी भी भ्रामक सूचना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध पोस्ट की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

यह भी देखे:-

आरकेजीआईटी कॉलेज में हुआ दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
महाकुम्भनगर में ड्रोन शो से होगी भारतीय संस्कृति और तकनीक का अद्भुत संगम, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
संगठित अपराध और माफियायों से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश में "यूपीकोका", जानिए इसकी बड़ी बातें
बुलंदशहर: सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने के लिए करप्शन फ्री इण्डिया ने किया प्रदर्शन
टूटा रिकॉर्ड : 9 माह में यूपी पहुंचे 32 करोड़ से अधिक पर्यटक
उत्तर प्रदेश  में  मुख्य चिकित्सा अधिकारीयों  के तबादले 
बाबा साहब आंबेडकर के निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, सीएम योगी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे ...
2 अक्टूबर से "हर घर सोलर अभियान"आयोजित करेगी योगी सरकार
जाने कहां चल रहीं हैं विदेशी मेहमानों के आगमन की तैयारियां ? प्रवास के दौरान नहीं होगी इन्हें कोई पर...
छह वर्ष पहले चरम पर थी अराजकता, प्रदेश में होते थे दंगे: सीएम योगी
योगी सरकार की पहल से रफ्तार पकड़ रही मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना
स्कूली वाहनों की सुरक्षा पर सख्त हुई योगी सरकार, विशेष जांच अभियान में 4,438 वाहन चालान व 913 सीज़
महाकुम्भ 2025: सुपर डीलक्स टेंट सिटी से श्रद्धालुओं को मिलेगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं
उत्तर प्रदेश में 50 सीनियर पीसीएस अफसर के तबादले
यूपी सरकार की सीएम युवा योजना : 3 लाख से ज्यादा युवाओं ने कराया पंजीकरण, 1 हजार करोड़ से अधिक का लोन...
महाकुंभ 2025: 24 घंटे अलर्ट पर 220 हाईटेक डिप डाइवर्स, 700 नावों से सुरक्षा का घेरा