सीईओ ने ग्रेटर नोएडा को 26 जनवरी तक और हरा-भरा व सुंदर बनाने का दिया लक्ष्य

–सभी प्रमुख मार्गों पर थीम फ्लॉवर बेड विकसित करने के दिए निर्देश
–मेट्रो पिलर व वॉल पेंटिंग से शहर को और खूबसूरत बनाने की तैयारी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने उद्यान विभाग की समीक्षा कर 26 जनवरी तक ग्रेटर नोएडा के सभी प्रमुख मार्गों को हरा-भरा व सुंदर बनाने का लक्ष्य उद्यान विभाग को दिया है।
सीईओ ने प्रमुख मार्गों के किनारे बड़े आकार के डिजाइनर गमले लगवाने को कहा है। उद्यान विभाग ने इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रमुख सड़कों पर थीम आधारित फ्लॉवर बेड विकसित किए जाएंगे। इससे सड़कों की खूबसूरती बहुत बढ़ जाएगी। इसकी शुरुआत नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से होगी। ग्रीन बेल्ट को भी थीम पर विकसित करने को कहा है। सीईओ ने चेतावनी दी कि सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट के लिए छोड़ी गई कोई भी जगह खाली दिखी तो कार्रवाई की जाएगी। ग्रेटर नोएडा में 62 गोलचक्कर हैं। इनमें से कई गोलचक्करों को निजी संस्थाओं ने अडॉप्ट कर रखा है। इन गोलचक्करों का मौके पर निरीक्षण कर और बेहतर बनवाने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख मार्गों से दिखने वाली दीवारों पर आकर्षक कलाकृतियां बनवाने और मेट्रो पिलर पर भी पेंटिंग बनवाने के निर्देश दिए। सीईओ ने निजी संस्थानों से फसाड लाइटिंग जल्द शुरू कराने के निर्देश विद्युत अभियांत्रिकी विभाग को दिए। इसकी पॉलिसी पर प्राधिकरण बोर्ड अपनी मुहर लगा चुका है। सीईओ ने उद्यान विभाग से ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क की तरह ही थीम पार्क ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी विकसित करने को कहा है। उन्होंने इन सभी कार्यों को 26 जनवरी तक हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य दिया है। बैठक में एसीईओ आनंद वर्धन, वरिष्ठ प्रबंधक कपिल सिंह, प्रबंधक नथौली सिंह व गौरव बघेल आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

विदेशी छात्र करेंगे रामभजन, अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान
गलगोटियास विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह, देश के लिए बलिदान देने वालों को कोटि-कोटि नमन: ...
नवरात्र सेवक दल द्वारा आयोजित पौधारोपण संकल्प यात्रा को मिल रहा है जनसमर्थन
अपर मुख्य सचिव ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
शारदा यूनिवर्सिटी में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन
एसोसिएशन ऑफ इनर्जी इंजीनियर्स की 12वीं ऐजीएम गलगोटिया विश्वविद्यालय में सम्पन्न
वेब पोर्टल और यूट्यूब चैनलों पर FAKE NEWS चलाने वालों पर सुप्रीम कोर्ट सख़्त, बोले- ये कुछ भी चला रह...
कोविड अपडेट: यूपी की 59 फीसदी आबादी ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. राणा प्रताप सिंह संभालेंगे कमान
16 हजार करोड़ से ज्यादा के जीएसटी घोटाले के मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार,
प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक बना उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, अब पूरे प्रदेश में देगा सेवाएं
हर्सोल्लास के साथ 'खुशियों की ओर' वृद्धाश्रम में मनाया गया दीपावली का त्योहार
ग्रेटर नोएडा में अपंजीकृत फैक्ट्रियों के लिए सेक्टरवार शिविर, जल्द शुरू होगी पंजीकरण प्रक्रिया
देव दीपावली: नमो घाट पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्य...
टीकाकरण विस्तार कार्यक्रम (ई0पी0आई0) के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विश्व टीकाकरण सप्ताह-2024 का आ...
दिसंबर अंत तक तैयार होगा फिल्म सिटी का लेआउट प्लान