एबीवीएमयू दीक्षांत समारोह में आईटीएस डेंटल कॉलेज का परचम, छात्राओं ने जीते दो स्वर्ण और एक रजत पदक

ग्रेटर नोएडा। अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय (एबीवीएमयू) के द्वितीय दीक्षांत समारोह में आईटीएस डेंटल कॉलेज, हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, ग्रेटर नोएडा की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया।

15 जुलाई 2026 को आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मेधावी विद्यार्थियों को पदक और डिग्रियां प्रदान कीं। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अमित देवगन सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

विश्वविद्यालय की पदक सूची के अनुसार एमडीएस (ऑर्थोडॉन्टिक्स एवं डेंटोफेशियल ऑर्थोपेडिक्स) में डॉ. आस्था वर्मा और डॉ. लालनुनपुई पाउटू को स्वर्ण पदक मिला। वहीं एमडीएस (प्रोस्थोडॉन्टिक्स एंड क्राउन एंड ब्रिज) में डॉ. नम्रता अग्रवाल को रजत पदक से सम्मानित किया गया।

आईटीएस डेंटल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. ओमकार के. शेट्टी ने पदक विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अत्याधुनिक तकनीक, अनुसंधान आधारित शिक्षण और उत्कृष्ट रोगी सेवाओं के माध्यम से विश्वस्तरीय दंत चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एक ही वर्ष में संस्थान के तीन विद्यार्थियों का दो स्वर्ण और एक रजत पदक प्राप्त करना पूरे कॉलेज के लिए गर्व का विषय है।

आईटीएस एजुकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष सोहिल चड्ढा ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल दक्ष दंत चिकित्सक तैयार करना नहीं, बल्कि संवेदनशील और नैतिक चिकित्सकों का निर्माण करना भी है। उन्होंने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि संस्थान के सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।

संस्थान के शिक्षकों ने भी सभी पदक विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अन्य विद्यार्थियों से उनसे प्रेरणा लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

यह भी देखे:-

गलगोटिया कॉलेज : दो दिवसीय टेक्नोथाॅन का समापन 
शारदा विश्विद्यालय: नर्सिंग के विद्यार्थियों ने ली सेवा की शपथ
एनसीवीईटी और ईएसएससीआई के बीच करार, इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स के क्षेत्र में वोकेशनल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
आईटीएस डेंटल कॉलेज में माता की चौकी, जय माता दी के लगे जयकारे
जीएनआईओटी में एचपीवी जागरूकता सत्र आयोजित, सर्वाइकल कैंसर से बचाव पर दिया गया जोर
MechXPO-2025: लॉयड कॉलेज में इंजीनियरिंग नवाचारों का भव्य संगम
सूर्य की उर्जा से जगमगयेगा आईआईएलएम कॉलेज
गश्त कर रही पुलिस जिप्सी को कैंटर ने मारी टक्कर, पुलिसकर्मी घायल
एचआईएमटी संस्थान का 18वां स्थापना दिवस कल, होनहार विद्यार्थी होंगे सम्मानित
शारदा यूनिवर्सिटी में ‘एक्सप्रेशन्स 26’: डिजाइन प्रदर्शनी और फैशन शो में दिखा युवाओं का टैलेंट
देखें VIDEO, 26 फ़रवरी को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह पर रिपोर्ट
जहां अवसर मिला पहचान को, और प्रतिभा को मिली उड़ान – यही है लॉयड ग्रुप "नियुक्ति 9.0" की असली पहचान
शारदा ने मनाया विश्व विकलांगता दिवस
अब होगा गंगा का पानी शुद्ध और साफ़ IIT-BHU ने बनाया ऐसा पाउडर, बेहद कारगर और सस्ती तकनीक
एक्यूरेट इन्स्टीट्यूट में छात्रों में कोर स्किल डेवलपमेंट के लिए इन्क्यूवेशन सेंटर की हुई स्थापना 
डॉक्टर मानवेन्द्र को मिला नेशनल एजुकेशन एक्सीलेंस अचीवर्स अवार्ड