दिल्ली : जामिया नगर के मुस्लिमों ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हाईकोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़कर बचाया मंदिर

दिल्ली के जामिया नगर के मुस्लिमों द्वारा नूर नगर में स्थित एक मंदिर को बचाने के लिए दिल्‍ली हाईकोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़कर भाईचारे की एक मिसाल पेश की है। जामिया नगर के वार्ड नंबर 206 की कमेटी द्वारा हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका में कहा गया था कि मंदिर के आसपास बनी धर्मशाला को रातों रात हटा दिया गया, लेकिन कागजी तौर पर यहां पर मंदिर है ऐसे में इसे नुकसान ना पहुंचाया जाए।

याचिका पर सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि पुलिस को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि अतिक्रमण हटाते समय किसी तरह की दिक्कत और विवाद पैदा ना हो, ले आउट प्लान में जो मंदिर है वह सुरक्षित रहे। वहीं, दिल्ली सरकार, पुलिस कमिश्नर व जामिया नगर थाना प्रभारी ने बेंच को आश्वस्त किया कि भविष्य में मंदिर परिसर में कोई अवैध अतिक्रमण नहीं होगा। साथ ही वहां पर कानून-व्यवस्था की भी कोई समस्या नहीं होगी।

याचिकाकर्ताओं ने बताया है कि मंदिर का निर्माण 1970 में हुआ था, जो डीडीए के ले-आउट प्लान में शामिल है। मंदिर में कई मूर्तियां हैं, लेकिन अब बिल्डर द्वारा पहले आसपास के इलाके को और अब मंदिर को हटाने की कोशिश की जा रही है। ऐसा होने से इलाके में तनाव बढ़ सकता है।

जानें क्‍या है मामला

याचिका में कहा गया था कि जामिया नगर के नूर नगर स्थित मंदिर की धर्मशाला की जमीन माखन लाल के पुत्र जौहरी लाल की थी, जबकि इस मंदिर को 1970 में माखन लाल ने बनवाा गया था। मुस्लिम बाहुल क्षेत्र होने के बावजूद भी यहां 50 साल से लोग पूजा करने आते थे। अब इस इलाके में सिर्फ 40 से 50 हिंदू परिवार ही रहते हैं, जबकि मंदिर की देखरेख करने वाले ने पहले धर्मशाला और फिर मंदिर को भी गिराकर दिया, ताकि वह रिहायशी कॉम्प्लेक्स बना सके।

यह भी देखे:-

एम्स के प्रमुख रणदीप गुलेरिया बोले, बच्चों की वैक्सीन आने से साफ होगा स्कूल खुलने का रास्ता
नौसेना दिवस के अवसर पर नौसैना वेटरन्स गौतमबुद्धनगर के भूतपूर्व सैनिकों ने धूमधाम से नौसेना दिवस माना...
65 गुण्डे जिला बदर, डीएम बी.एन. सिंह ने मांगी जनता से फीडबैक
भाजपा झूठ और प्रोपेगेंडा के सहारे गुमराह कर रही जनता को: मुखिया गुर्जर
ग्रेनो के सभी शिक्षण संस्थान एवं अस्पताल लीज डीड की शर्त पर स्थानीय किसानों एवं गरीब लोगों का करें ...
नोएडा- ग्रेटर नोएडा में तीन थाना प्रभारी हुए नियुक्त
ग्रेटर नोएडा : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया बिजली उद्योग की सबसे बड़ी प्रदर्शनी ELECRAMA-2018
नहीं पता कैसे हुई दानिश की मौत, ...फोटो जर्नलिस्ट की हत्या से तालिबान का इनकार
गौतमबुद्धनगर में जलभराव रोकने के लिए नालों की सफाई पर जोर, विधायक और जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
AAP यूथ विंग गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष बने गौरव गौतम!
Greater Noida: केंद्र सरकार ने जारी किया 165 करोड़ रुपए का स्ट्रेस फंड, अधूरे पड़े 900 फ्लैट का काम हो...
गंगा एक्सप्रेस वे का स्वागत , हाई कोर्ट पश्चिमी बेंच पर निर्णय ले सरकार : डॉ. आनंद आर्य
Covid-19: यूरोप में तीसरी लहर, ख़तरा टला नही है, महँगी पड़ सकती है लापरवाही यहां जानें कोरोना से जुड़...
क्राइम मीटिंग में हटाए गए जिले के पांच कोतवाल, इन्हें मिला ईनाम, किन्हें मिली कोतवाली, पढ़ें पूरी खबर...
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एकमुश्त समाधान योजना 30 जून तक, डिफॉल्टर आवंटियों को बड़ी राहत
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय हरदीप सिंह पुरी पहुंचे ऑटो एक्सपो, इलेक्ट्रिक वाहनों...