निर्माणाधीन दुकान ढही, कोई जनहानि नहीं; सड़क-नाला निर्माण के दौरान हुआ हादसा

ग्रेटर नोएडा, 16 जुलाई। थाना सूरजपुर क्षेत्र के साकीपुर रोड तिलपता में गुरुवार को एक निर्माणाधीन दुकान अचानक भरभराकर गिर गई। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

पुलिस के अनुसार, दुकान ओमवीर पुत्र रमेश की है। साकीपुर रोड पर सड़क एवं नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। नाला निर्माण के लिए जेसीबी से दुकान के सामने की मिट्टी हटाई गई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुकान की नींव नाले के ऊपर रखी गई थी, जिसके कारण मिट्टी हटते ही निर्माणाधीन दुकान ढह गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय दुकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह भी देखे:-

तेज आंधी और बारिश के चलते दीवार गिरी, मलवे में दबकर बुजुर्ग दंपति की मौत
तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस, 121 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण
जी.एल. बजाज की छात्रा अमृता यादव ने सुपर 50 एसएसबी कैंप में चमकाया नाम, पंकज अग्रवाल बोले – “यह पूरे...
नोएडा : सेक्टर 63 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत
जेवर क्षेत्र के गांवों में जलभराव से हाहाकार, हरेंद्र भाटी ने सुनाई पीड़ितों की समस्याएं
शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ नगर निकाय चुनाव : गौतमबुद्ध नगर निकाय चुनाव में क्या रहा मतदान प्रतिशत, जानिए
ग्रेटर नोएडा में सत्यम इंटर-स्कूल तैराकी चैंपियनशिप दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मेंआयोजित
तबादला के बाद जमे नोएडा-ग्रेनो व यमुना प्राधिकरण  के पांच अधिकारी निलंबित
आनंद शर्मा ने कपिल सिब्बल को बताया 'गुंडा', सोनिया गांधी से कार्रवाई की मांग
किसानों के लिए ग्रेनो प्राधिकरण बोर्ड ने खोला राहत का पिटारा
FIIT JEE कोचिंग संस्थान के करोड़ों रुपये फ्रीज, पुलिस ने बैंक खातों की जांच की शुरू
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में अवैध रूप से हो रहा है निर्माण, मुकदमा दर्ज
पृथ्वी दिवस पर नन्हें बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
सेंट जोसेफ में हुआ छठी एलुमनाई मीट का आयोजन
Kisan Andolan : प्रदर्शन की अगुआई कर रहे किसान नेताओं पर उठने लगे सवाल
गृह मंत्री के बयान से मचा बवाल: सचिन पायलट ने मांगा इस्तीफा, पूरे देश से माफी की मांग