आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर कार्यशाला, शिक्षा में बदलाव के नए आयामों पर हुआ मंथन

ग्रेटर नोएडा। आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के अनुप्रयुक्त विज्ञान एवं मानविकी विभाग द्वारा “राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के माध्यम से शिक्षा में परिवर्तन” विषय पर एक ज्ञानवर्धक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रमुख प्रावधानों से अवगत कराना तथा उच्च शिक्षा में इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श करना था।

कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के निदेशक डॉ. मयंक गर्ग के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डीन (अकादमिक) डॉ. विष्णु शर्मा के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 नवाचार, बहुविषयक शिक्षा, अनुसंधान, कौशल विकास और विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व निर्माण को नई दिशा प्रदान करती है।

कार्यशाला की मुख्य वक्ता नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (NSUT) की निदेशक-आईक्यूएसी एवं प्रोफेसर डॉ. ज्योत्सना सिंह रहीं। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रमुख प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी देते हुए बहुविषयक शिक्षा, लचीले पाठ्यक्रम, अकादमिक क्रेडिट प्रणाली, अनुभवात्मक शिक्षण, अनुसंधान एवं नवाचार, गुणवत्ता आश्वासन तथा शिक्षण-अधिगम में उभरती तकनीकों के उपयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी ऐसे विद्यार्थियों को तैयार करना है जो आलोचनात्मक सोच, सृजनात्मकता और नैतिक मूल्यों से संपन्न हों।

कार्यशाला के दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन और इसकी व्यावहारिक उपयोगिता पर विचार साझा किए।

कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. राकेश गर्ग, डॉ. पूनम सिंह और श्री प्रशांत कुमार ने किया। आयोजन में अनुप्रयुक्त विज्ञान एवं मानविकी विभाग के सभी संकाय सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. ओ.पी. चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुख्य वक्ता, संस्थान प्रशासन, संकाय सदस्यों, प्रतिभागियों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।

यह भी देखे:-

गलगोटिया विश्विद्यालय में एनसीसी थल सेना प्रिपरेशन कैंप का शुभारम्भ 
रायन इंटरनेशनल स्कूल में "हर घर तिरंगा" रैली, छात्रों ने दिया एकता और देशभक्ति का संदेश
जेपी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों  ने सीबीएसई 10वीं  की टर्म 1 की परीक्षा के परिणामों में किया उत्त...
CBSE CLASS 10th RESULT RYAN INTERNATIONAL SCHOOL : DIVYANSHU has topped the school
आईटीएस डेंटल काॅलेज में हुआ वाइट कोट सेरेमनी
शारदा समूह ने मनाया 28 वां स्थापना दिवस, बॉलीवुड सिंगर देव नेगी ने किया परफॉर्म, हास्य कवि सम्मेलन व...
ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई 12वीं में फिर दिखाया दम, 100% रिजल्ट से रचा कीर्तिमान
शारदा एवं एबीपी नेटवर्क के मध्य हुआ एमओयू साइन
30 मिनट नॉन स्टॉप स्केटिंग कर इन बच्चों ने बनाया रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी खबर
AKTU के पाठ्यक्रम में लाया जाए लचीलापन
Lakhimpur Kheri violence: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, फिर गवाहों के बयान को लेकर अड़ रहा पेच
लॉयड बिजनेस स्कूल  पीजीडीएम का ओरिएंटेशन प्रोग्राम शुरू 
RYAN GREATER NOIDA CELEBRATES MONTESSORI GRADUATION AND ANNUAL DAY
जीबीयू उत्तर प्रदेश में प्रमुख आर्टिफिसियल इन्टेलिजन्स हब के रूप में उभरने की तैयारी में है।
लॉयड कॉलेज के फार्मेसी प्रवेशकों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम 'प्रारम्भ-2022' का हुआ संपन्न
RYAN GREATER NOIDA FELICITATED AS TOP SCHOOLS OF INDIA