ग्रेटर नोएडा में यूपी रेरा का 44वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण शुरू, पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था पर जोर

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट क्षेत्र को अधिक पेशेवर, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाने की दिशा में 44वें रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के सहयोग से शुरू हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 52 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जो प्रमाणित एवं पंजीकृत रियल एस्टेट एजेंट बनने की तैयारी कर रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन यूपी रेरा के चेयरमैन संजय भूसरेड्डी ने ऑनलाइन किया, जबकि दीप प्रज्ज्वलन राजस्व अधिकारी अंशुमान सिंह और डिप्टी सचिव पंकज सक्सेना ने किया। इस अवसर पर सचिव महेंद्र वर्मा, प्रमुख सलाहकार अबरार अहमद, संयुक्त सचिव के.के. सिंह, वित्त सलाहकार सुधांशु त्रिपाठी तथा छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर मोहित अवस्थी भी ऑनलाइन जुड़े।

अपने संबोधन में चेयरमैन संजय भूसरेड्डी ने कहा कि प्रशिक्षण और प्रमाणन की व्यवस्था रियल एस्टेट क्षेत्र को अनुशासित, जवाबदेह और नियमों के अनुरूप संचालित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को रेरा अधिनियम, नियमों और विनियमों की व्यवहारिक जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र की पुरानी चुनौतियों का असर प्रमोटरों, एजेंटों और गृह खरीदारों पर पड़ा है। इन्हीं समस्याओं के समाधान और पारदर्शिता, जवाबदेही तथा उपभोक्ता हितों की रक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेरा की स्थापना की गई। यूपी रेरा का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में एक भरोसेमंद और पारदर्शी रियल एस्टेट व्यवस्था विकसित करना है।

प्रशिक्षण के पहले दिन राजस्व रिकवरी अधिकारी अंशुमान सिंह ने रेरा अधिनियम, यूपी रेरा नियम एवं विनियम पर सत्र लिया। हरप्रीत सिंह ने उत्तर प्रदेश अपार्टमेंट अधिनियम-2010 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी, जबकि अधिवक्ता अतुल सिंह ने आवंटियों के अधिकार एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की।

यूपी रेरा के अनुसार एजेंट पंजीकरण से पहले प्रशिक्षण और प्रमाणन को अनिवार्य बनाया गया है, ताकि रियल एस्टेट क्षेत्र में पेशेवर मानकों को मजबूत किया जा सके और गृह खरीदारों के हितों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित हो।

प्राधिकरण ने बताया कि अब तक लखनऊ और ग्रेटर नोएडा में 43 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इन कार्यक्रमों के लिए 2,900 से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 1,904 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। साथ ही 39वें प्रशिक्षण बैच तक के परीक्षा परिणाम भी घोषित किए जा चुके हैं।

यह भी देखे:-

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसे में नोएडा के तीन दोस्तों की मौत, तीन घायल, अलकनंदा नदी में गिरी थी ...
महाकुम्भनगर में ड्रोन शो से होगी भारतीय संस्कृति और तकनीक का अद्भुत संगम, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
उत्तर प्रदेश में आईपीएस अधिकारीयों के हुए तबादले
योगी सरकार का न्यू आउटरीच प्लान निवेश को देगा नई गति, 2026 समिट की तैयारियाँ शुरू
एक ही पौधे में उग रही हैं दो सब्जियां, आलू के पौधे में बैंगन, बैंगन के पौधे में टमाटर,
योगी सरकार का त्वरित संज्ञान: 35 हजार बीसी सखियों की डिवाइस फिर से सक्रिय, समस्या का हुआ समाधान
महाकुंभ 2025: 45 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा चक्र तैयार, विशेष इंतजाम
ग्राम पंचायतें केवल प्रशासनिक इकाइयाँ नहीं, ग्रामीण विकास की आत्मा हैं: मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश: आजमगढ़ एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल की सख्त कार्रवाई, 50 कुंतल नकली खोया और मिठाई के साथ गि...
न हो किसी के साथ अन्याय, समस्याओं पर तत्काल हो कार्रवाई : सीएम योगी
काशी तमिल संगमम् 2025 का शुभारंभ, सीएम योगी ने कहा – एक भारत-श्रेष्ठ भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
दनकौर कस्बे में हर घर तुलसी  कार्यक्रम का हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने की  शुरुआत
सीएम योगी का यूपी को 2047 तक 6 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने का लक्ष्य
सुरक्षित और अग्नि-मुक्त महाकुंभ 2025: योगी सरकार का बड़ा कदम
औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के बढ़ते कदम
गूगल मैप पे दिखेंगी बनारस की गलियां