रायन ग्रेटर नोएडा बना इंटर रायन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का ओवरऑल चैंपियन

ग्रेटर नोएडा। रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने इंटर रायन ताइक्वांडो चैंपियनशिप (बॉयज़) 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 16 जुलाई को आयोजित इस प्रतियोगिता में नॉर्थ ज़ोन-II के सभी रायन स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साह, खेल भावना और उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा के खिलाड़ियों ने कुल 13 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने स्कूल का नाम पूरे नॉर्थ ज़ोन-II में गौरवान्वित किया।

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में कर्तव्य रावत, यतिन सोलंकी, श्रेयांश पाणिग्रही, शौर्य आर्य, अदनान अख्तर, गौरव शर्मा, पीयूष कुमार सिंह, दाविश भाटी, तनिष चेची, जीशान मेवाती, कनिष्क कुमार, आर्यन पटेल और उदित शर्मा शामिल रहे।

वहीं रजत पदक देवांश सिवाच और ध्रुव कुमार ने अपने नाम किए।

स्कूल प्रबंधन ने सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और खेल के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने इंटर रायन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 की ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

यह भी देखे:-

शारदा विश्वविधालय के मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने धूम धाम से विश्व एड्स दिवस मनाया
ग्रेटर नोएडा: "भारत को जानो" प्रतियोगिता में 700 छात्रों ने दिखाया सांस्कृतिक उत्साह
जीएल बजाज संस्थान में पुस्तक प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
जी. डी. गोयंका में ऑनलाइन कक्षा का आयोजन
गलगोटिया विश्विद्यालय : "मनोवैज्ञानिक एवं प्राथमिक चिकित्सा और सामाजिक कल्याण" पर ऑनलाइन  कार्यशाला ...
शिक्षक दिवस : आईआईएमटी कॉलेज में शिक्षकों को मिला बेस्ट फैकल्टी अवार्ड
गलगोटिया विश्विद्यालय के छात्रों को घर पर ऑनलाइन दिए जा रहे हैं व्याख्यान
एकेटीयू : बीटेक के छात्र ले सकेंगे माइनर डिग्री
आईटीएस डेंटल कॉलेज में नए सत्र की शुरुआत, बीडीएस 2025 बैच का हुआ भव्य स्वागत
शिक्षा मंत्री प्रधान से मिले डीयू के छात्र,  ओपेन बुक   परीक्षा की उठाई मांग
सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं ने धूम-धाम से मनाया लोहड़ी का पर्व
ग्लोबल इंस्टीट्यूट आफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में मनाया गया हिंदी दिवस
ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के सांस्कृतिक क्लब--परम्परा द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिये...
गेट 2019 : हिमांशु राजपूत ने ऑल इंडिया रैंक-15 प्राप्त किया
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में ऑनलाइन महिला उद्यमिता विकास कार्यक्रम का हुआ आयोजन
भारत में कैंसर जीन थेरेपी में लाएंगे क्रांति: शारदा विश्वविद्यालय और मेडथेरेपी बायोटेक्नोलॉजी के बीच...