YEIDA आवासीय भूखंड योजना RPS-10/2026 का ड्रा कल, दूरदर्शन समेत Grenonews YouTube Channel पर होगा Live प्रसारण, जानिए लिंक

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की बहुप्रतीक्षित आवासीय भूखंड योजना RPS-10/2026 के तहत भूखंडों का आवंटन 18 जून 2026 को सुबह 10:00 बजे इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में ड्रा (लॉटरी) के माध्यम से किया जाएगा। लाखों आवेदकों की निगाहें इस ड्रा पर टिकी हैं, क्योंकि योजना को रिकॉर्ड स्तर पर आवेदन प्राप्त हुए हैं।

प्राधिकरण द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ड्रा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और मैनुअल पर्ची प्रणाली के माध्यम से भूखंडों का चयन किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया आवंटन समिति तथा तीन पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में संपन्न होगी, जिनमें एक सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश भी शामिल रहेंगे। ड्रा की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

प्राधिकरण ने 15 जून को सभी प्राप्त आवेदनों की सूची तथा पात्र (Eligible) और अपात्र (Ineligible) आवेदकों का विवरण अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया था।

योजना के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 973 आवासीय भूखंडों के लिए 1,10,034 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें सबसे अधिक मांग 200 वर्गमीटर श्रेणी के भूखंडों की रही, जहां 481 भूखंडों के लिए 57,620 आवेदन आए हैं। वहीं 162 वर्गमीटर श्रेणी के 476 भूखंडों के लिए 48,920 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

अन्य श्रेणियों में 183 वर्गमीटर के 4 भूखंडों के लिए 566 आवेदन, 184 वर्गमीटर के 4 भूखंडों के लिए 539 आवेदन, 223 वर्गमीटर के 6 भूखंडों के लिए 1,528 आवेदन तथा 290 वर्गमीटर के 2 भूखंडों के लिए 861 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

प्राधिकरण ने बताया कि ड्रा का सीधा प्रसारण (Live Streaming) Facebook, YouTube, दूरदर्शन उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।

Grenonews YouTube Channel पर लाइव प्रसारण देखने के लिए लिंक:
LINK https://www.youtube.com/live/cBpGQCOK1qg?si=SvjPOhLSSLYOa5fX

Link

यह भी देखे:-

भारत के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक वाहन शो का समापन, ग्रीन सैल्यूट टू द नेशन " थीम के साथ ग्रीन ड्राइव 4...
रामलला प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर 108 श्रीरामचरितमानस ग्रंथ भेंट, अखंड पाठ और भंडारे का आय...
रोजगार मेले में 1747 लोगो को मिला रोजगार
ग्रेटर नोएडा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत जल सप्ताह का उद्घाटन किया, कहा कि जल के बिना जीवन ...
हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष चैनपाल प्रधान ने किया वृक्षारोपण
पागल कुत्ते ने दो पुलिसकर्मियों को काटा
GL Bajaj Institute of Technology and Management में MCA, B.Tech IT एवं AIML छात्रों के लिए भव्य विदा...
Drug Case: जमानत मिलने के बाद पेशी के लिए एनसीबी दफ्तर पहुंचे आर्यन खान, हर हफ्ते लगानी है हाजिरी
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस शुरू
यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज
पालतू गाय से पहले ज़िले में घूम रही हैं सैकड़ों गाय, इनका हो टीकाकरण : वेद नागर
आपदाओं से निपटने को योगी सरकार ने तीन नई एसडीआरएफ का किया गठन
ग्रेनो वेस्ट के विभिन्न सोसायटियों की महिलाओं ने मनाया तीज का पर्व
LPG Price, PF-Aadhaar Linking से जुड़े नियम सहित ये 6 बदलाव आज से हो गए हैं लागू, आप भी जानिए
पंजाब के बाद अब राजस्थान की बारी, राहुल और पायलट की मैराथन बैठकों से मिल रहे संकेत
जनपद में किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की मनाई गई 13वीं पुण्यतिथि