DU Admission 2021: शुरू हुई दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी दाखिले की प्रक्रिया, देखें दिशा-निर्देश

नई दिल्ली। DU Admission 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय के 70 हजार सीटों के लिए दाखिले की प्रक्रिया आज, 4 अक्टूबर 2021 को सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है। विश्वविद्यालयों के नॉर्थ और साउथ कैंपस समेत समस्त सम्बद्ध कॉलेजों में विभिन्न अंडर-ग्रेजुएट कोर्सेस में शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए दाखिले के लिए कट-ऑफ 1 अक्टूबर 2021 से घोषित किये गये हैं। इन कोर्सेस में दाखिले के लिए आवेदन किये 2.5 लाख उम्मीदवार कॉलेज और कोर्स के अनुसार घोषित कट-ऑफ के मुताबिक ऑनलाइन एडमिशन आज करा सकेंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार फर्स्ट कट-ऑफ के आधार पर ऑनलाइन एडमिशन 6 अक्टूबर 2021 की शाम 5 बजे तक लिए जा सकेंगे।

ऐसे लें दाखिला

विभिन्न कॉलेजों द्वारा अलग-अलग कोर्सेस के लिए घोषित कट-ऑफ के अनुसार जिन छात्र-छात्राओं के अंक हैं, वे डीयू के यूजी एडमिशन पोर्टल, ugadmission.uod.ac.in पर जाकर एडमिशन प्रॉसेस पूरा कर पाएंगे। स्टूडेंट्स को पोर्टल पर विजिट करने के बाद अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग-इन करके अपने अंकों के अनुसार अपने ऐच्छिक कॉलेज और कोर्स के लिए दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे। स्टूडेंट्स द्वारा 6 अक्टूबर तक आवेदन के बाद सम्बन्धित कॉलेजों को 7 अक्टूबर की शाम 5 बजे कन्फर्म करना होगा। दूसरी तरफ, स्टूडेंट्स को 8 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक सम्बन्धित कोर्स के लिए फीस को भरना होगा।

इस लिंक से देखें ऑनलाइन दाखिले के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

इस लिंक से जाएं एडमिशन पोर्टल पर

यहां देखें डीयू एडमिशन शेड्यूल

आवेदन वापसी पर पूरी फीस होगी वापस

इससे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय ने डीयू एडमिशन 2021 के लिए निर्धारित फीस में इस साल बढ़ोत्तरी न किये जाने की घोषणा की है। साथ ही विश्वविद्यालय ने स्टूडेंट्स को एक और बड़ी राहत देते हुए घोषणा की है कि दाखिला लेने के बाद यदि कोई छात्र या छात्रा किसी कारणवश या किसी अन्य कॉलेज में दाखिले मिलने पर अपना आवेदन वापस लेने के लिए अप्लाई करेगा तो उसके द्वारा जमा किया गया पूरा शुल्क वापस किया जाएगा।

यह भी देखे:-

मुन्ना शर्मा ने दी जानकारी: 5 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा चार दिवसीय छठ महापर्व, 8 नवंबर को उ...
सभ्य सामाज के लिए महिलाओं का शिक्षित होना जरुरी : डॉ. राहुल वर्मा
Petrol और Diesel के दाम एक बार फिर बढ़े, नई ऊंचाई पर पहुंचे
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में पूर्व न्यायमूर्ति जे.आर. मिधा का स्वागत, छात्रों को देंगे कानून की शिक्ष...
ग्रामीणों की समस्याओ को जल्द समाधान करें प्रदेश सरकार: मनोज चौधरी
ग्रेनो प्राधिकरण ने 22 संस्थागत भूखंडों की योजना की लांच
सलिल यादव बने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मार्केटिंग विभाग के प्रभारी
कोरोना वायरस का खतरा: प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी आज करेंगे बैठक
गौतमबुद्धनगर में अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर समरसता दिवस के आयोजन की तैयारी
समसारा विद्यालय में क्रिसमस समारोह का शानदार आयोजन
7X वेलफेयर टीम ने नोएडा ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर चलाया ट्रैफिक जागरूकता अभियान   
10 नवंबर को केंद्रीय रोजगार अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान नोएडा में रोजगार मेले का होगा आयोजन
गलगोटिया विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन
ग्रेटर नोएडा : "स्पर्श ग्लोबल स्कूल" ने अपना पहला वार्षिक कार्यक्रम "टी फिटी" मनाया
दुनियाभर में फिर बढ़े कोरोना के नए मामले, 24 घंटे के अंदर 13 हजार से ज्यादा की मौत, ब्राजील में 80 ह...
मांगों को मनवाने शिक्षामित्रों का उग्र प्रदर्शन