कैप्टन अमरिंदर आज पीएम मोदी से कर सकते हैं मुलाकात, कांग्रेस में बेचैनी

नई दिल्‍ली । पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुलाकात आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हो सकती है। पीएम मोदी से कैप्‍टन अमरिंदर की इस मुलाकात की खबर से कांग्रेस की बेचैनी बढ़ गई है। कैप्‍टन अमरिंदर ने अभी तक अपने पत्‍ते नहीं खोले हैं। हां, कांग्रेस पार्टी छोड़ने का एलान वह कर चुके हैं। लेकिन उन्‍होंने भाजपा में शामिल होने या न होने के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया है। हालांकि, पहले गृहमंत्री अमित शाह और अब पीएम मोदी से कैप्‍टन की संभावित मुलाकात से काफी कुछ अंदाजा लगाया जा सकता है।

एक सप्‍ताह में दूसरी बाद दिल्‍ली दौरे पर कैप्‍टन

कैप्टन अमरिंदर सिंह का एक सप्ताह में यह दूसरा दिल्ली दौरा है। वह बुधवार को दिल्‍ली पहुंचे हैं। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने उनके साथ मुलाकात भी की। कैप्टन के करीबी सूत्रों के अनुसार वह दिल्ली में दो दिन रुकेंगे। इस दौरान वह गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। पिछले दौरे पर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस बार वह पीएम मोदी के अलावा कुछ अन्‍य लोगों से भी मिल सकते हैं।

पीएम मोदी के साथ ये चर्चा कर सकते हैं कैप्‍टन

कैप्टन ने अपनी भविष्य की रणनीति को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। उनके दिल्ली दौरे के पीछे भी भविष्‍य की रणनीति के संकेत मिल रहे हैं। वैसे कैप्‍टन भाजपा में न जाने की बात कह चुके हैं, लेकिन वह दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर कृषि कानूनों पर चर्चा कर सकते हैं। चर्चा यह भी है कि भाजपा भी किसान आंदोलन का हल चाहती है। ऐसे में भाजपा को एक ऐसे नेता की जरूरत है जो मध्यस्थता करके बीच का रास्ता निकाल सके।

 

यह भी देखे:-

जिला बार एसोसिएशन चुनाव : मनोज भाटी बोड़ाकी  बने अध्यक्ष
ग्रेटर नोएडा के विभिन्न स्कूलों में धूम- धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
"अग्निपथ" योजना के खिलाफ भाकियू व संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
10 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
मैरवा क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं के साथ आयोनिक ग्लोबल स्कूल का उद्घाटन समारोह कल 20 फरवरी को, बालिक...
ब्रेकिंग : ग्रेटर नोएडा में बदमाशों का आतंक
कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से ईद का बदला बदला-सा रहा नजारा
Tokyo Olympics 2020 : PV Sindhu ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक के करीब पहुंचीं
UP Board: बोर्ड ने जारी की अंक सुधार परीक्षा के लिए समय सारणी, 18 सितंबर से शुरू होंगे एग्जाम
28 मार्च से ग्रेटर नोएडा में उमंग 2082 का आगाज, नववर्ष स्वागत में जुटेगा पूरा शहर
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ०प्र० की अध्यक्षता में वायु...
शारदा वि.वि. में नेशनल एजुकेशन पाॅलिसी हुआ लागू
बंगाली समाज की महिलाओं ने सिन्दूर खेला उत्सव मनाया , इसी के साथ हुई माँ दुर्गा की विदाई
स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़ाए सफलता के कदम: जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के साथ हस्तशिल्प मेले म...
भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर ने अटल भाषण प्रतियोगिता का किया आयोजन
यूपी में पेंशन के लिए अर्हकारी सेवा अध्यादेश-2020 लागू, जानें कर्मचारियों को क्या होगा फायदा