अमेरिका के कुछ हिस्सों में डेल्टा वैरिएंट का प्रकोप, गंभीर हैं हालात

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना के  डेल्टा वैरिएंट के कारण अमेरिका के कुछ हिस्सों में स्वास्थ्य प्रणाली गंभीर संकट में है। इस क्रम में यहां कोरोना वैक्सीन फाइजर के बूस्टर डोज की शुरुआत हो गई है। कोरोना महामारी की शुरुआत के साथ ही दुनिया भर में सबसे अधिक परेशान देश अमेरिका है। वैश्विक मामलों का आंकड़े की लिस्ट में पहले स्थान पर अमेरिका ही है। यहां सबसे अधिक संक्रमण के मामलों के साथ सबसे अधिक मौतें भी हो रही हैं।

यूएस सेंटर फार डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की प्रमुख रोशेल वालेंस्की ने कहा कि कुछ राज्यों को राशन आधारित चिकित्सा इंतजाम करना पड़ रहा है। इसका मतलब है कि हम इस बारे में चर्चा कर रहे हैं कौन वेंटिलेटर पर जा रहा है या किसे आइसीयू बेड की जरूरत है? सीबीसी के ‘फेस टू नेशन’ कार्यक्रम में वालेंस्की ने कहा, इन मुद्दों पर चर्चा करना कोई आसान काम नहीं है। हम यह नहीं चाहते कि हमारे स्वास्थ्य क्षेत्र को इन स्थितियों का सामना करना पड़े।

अमेरिका की जान्स हापकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों को जारी किया गया। अब तक दुनिया भर में संक्रमण के कुल 231,808,663 मामले आ चुके हैं और 4,747,726 संक्रमितों की मौत हो गई। हालांकि दुनिया भर में इससे बचाव के लिए वैक्सीनेशन जारी है और अब तक कुल 6,088,716,731 डोज लगाए जा चुके हैं। वहीं अमेरिका कोरोना संक्रमण की चपेट में है और यहां अब तक 42,931,259 मामले आ चुके हैं और 688,032 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।

यह भी देखे:-

सभी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं:नवीन शर्मा
लॉकडाउन का उलंघन कर रहे लोग गिरफ्तार
पीएम मोदी करेंगे सेमीकॉन इंडिया-2024 का शुभारंभ, इंडिया एक्सपो मार्ट को सुरक्षा बलों ने घेरा, सीएम य...
महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच का आदेश
माता की चौकी के साथ कक्षा 12 के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, नववर्ष पर सिटी हार्ट अकैडमी में दिखा...
पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट में कृष्ण जन्मोत्सव की भव्य छटा, राधाकृष्ण नृत्य और बोले बाबा शृंगार बने आकर...
मशूहर नारीवादी लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता कमला भसीन का निधन
Lakhimpur Kheri News LIVE: राहुल गांधी सीतापुर के लिए रवाना, प्रियंका को साथ लेकर जाएंगे लखीमपुर खीर...
कल का पंचांग, 20 अगस्त 2023,
डाक सेवकों की हड़ताल दसवें दिन जारी
जानिए आज की गौतमबुद्धनगर कोरोना अपडेट, मृतकों की संख्या 23 हुई
ग्रेनो के रहने वाले छात्र ने केपटाउन में लहराया परचम
समाज सशक्तिकरण की दिशा में करणी सेना की पहल: ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुई सामाजिक बैठक
गौतमबुद्ध नगर के इन चार कुख्यात अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्क 
आगामी 29 एवं 31 मार्च 2024 को जनपद गौतम बुद्ध नगर में खुले रहेंगे समस्त उप निबंधक कार्यालय।
कोविशिल्ड के बाद अब को-वैक्सीन को भी मान्यता देगा ब्रिटेन, 22 नवंबर को अप्रूवल लिस्ट में शामिल करेगा