महेश शर्मा ने विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कर गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर नोएडा में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

नोएडा। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के तहत सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में बुधवार को तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ सांसद डॉ. महेश शर्मा ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी का आयोजन 17 से 19 जून तक किया जा रहा है, जिसमें केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया है।

इस अवसर पर सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में व्यापक विकास कार्य हुए हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी।

प्रदर्शनी में युवा सशक्तिकरण, महिला एवं गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, औद्योगिक विकास, आंतरिक सुरक्षा, सुशासन तथा विकसित उत्तर प्रदेश-2047 के विजन से जुड़े कार्यों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। सूचना विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की समग्र झलक प्रस्तुत की गई।

प्रदर्शनी स्थल पर स्थापित ‘सेल्फी विद पीएम’ प्वाइंट लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। बड़ी संख्या में आगंतुकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कटआउट के साथ सेल्फी लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली। प्रदर्शनी में सूचना, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, उद्योग, श्रम, पशुपालन, मत्स्य, वन एवं सेवायोजन विभाग सहित अन्य विभागों ने स्टॉल लगाए हैं। श्रम विभाग ने 25 श्रमिकों का पंजीकरण किया, जबकि स्वास्थ्य विभाग के शिविर में छह लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

प्रदर्शनी के दौरान शिक्षा विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता और संसद में महिला आरक्षण विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज सेक्टर-12 के 30 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा 12 की छात्रा सादिया प्रथम, कक्षा 10 के छात्र अंशुमान द्वितीय तथा कक्षा 8 के छात्र कृष्ण तृतीय स्थान पर रहे। 18 जून को निबंध लेखन तथा 19 जून को चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी, सहायक निदेशक सूचना सुनील कुमार कनौजिया समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

आगमी 28 जुलाई को किसान एकता संघ करेगा यमुना प्राधिकरण का घेराव 
पंजशीर पर कब्जे का जश्न मना रहे तालिबानी, अब पूरे अफगानिस्तान पर हमारा नियंत्रण
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ कई बदमाश घायल
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन
औद्योगिक भूखंडों की ई नीलामी के विरोध में आईईए नहीं करेगा होली मिलन समारोह, ड्रॉ प्रणाली लागू करने क...
पीएम के जन्मदिवस पर राजनगर भाजयुमो की तरफ से होगा रक्तदान शिविर का आयोजन
फील्ड में सफलता के लिए ईमानदारी और अनुशासन बहुत जरूरी है--- सुबोध सांगले, मुंबई डब्बावाला
भाजपा ने याद दिलाई आपातकाल की तानाशाही, प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब, मानसिंह गोस्वामी बोले – कांग्रे...
चीती गाँव के माइनर नाले  मे मिला अज्ञात युवक का शव
वार्ड नंबर 4  से सोनू प्रधान के समर्थन में मांगे वोट
भारत विश्व गुरू बनने की राह पर अग्रसर, शारदा विवि में बोले केंद्रीय राज्य पर्यावरण मंत्री अश्विनी चौ...
डेल्टा-2 आरडब्ल्यूए चुनाव: बॉबी भाटी बने अध्यक्ष, आलोक नागर महासचिव
नोएडा-ग्रेनो के इन दुकानों का सरसों तेल, दूध -दही, पानी का नमूना फेल, प्रशासन ने ठोका जुर्माना
कल का पंचांग, 12 नवंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत डिजिटल माध्यम से पोषण चौपाल का आयोजन।
CISCE UP रीजनल एथलेटिक मीट बॉयज़ 2025–26 का ग्रेटर नोएडा में शुभारंभ