जेवर एयरपोर्ट के लिए इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का शुभारंभ

–मुख्यमंत्री ने ग्रेटर नोएडावासियों को 25 बसों की दी सौगात
–सार्वजनिक परिवहन से जुड़ा ग्रेटर नोएडा, एयरपोर्ट तक जाना हुआ आसान
–निजी वाहनों के बजाय आधुनिक ई- बसों में सफर कर सकेंगे ग्रेनो निवासी
–चार रूटों पर चलेंगी ये इलेक्ट्रिक एसी बसें
–दूरी के हिसाब से 20, 30 और 50 रुपए किराया
–यात्रियों को मिलेगा सस्ता और पर्यावरण-अनुकूल सफर

ग्रेटर नोएडा, 12 जून। ग्रेटर नोएडा के निवासियों को आज एक महत्वपूर्ण सौगात मिली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से तथा ग्रेटर नोएडा में दादरी के विधायक तेजपाल नागर, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। ग्रेटर नोएडा के विभिन्न गांवों व सेक्टरों से होते हुए से जेवर एयरपोर्ट के लिए 11 आधुनिक इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया गया। प्रदेश स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 45 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिनमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्रों से 11-11 बसें तथा लखनऊ में 12 बसें शामिल हैं। आधुनिक सुविधाओं से युक्त ये वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों को आरामदायक एवं सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी। बसों में मोबाइल चार्जिंग सुविधा, सीसीटीवी कैमरे तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के कुछ चुनिंदा मार्गों पर इन बसों का सफल ट्रायल पूर्व में किया जा चुका है। आने वाले समय में बसों की संख्या में और वृद्धि की जाएगी। विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के नागरिकों की लंबे समय से सिटी बस सेवा की मांग थी, जो आज पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में तीनों प्राधिकरणों एवं उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के संयुक्त प्रयासों से यह महत्वपूर्ण परियोजना साकार हो सकी है। उन्होंने कहा कि बैटरी संचालित इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से प्रदूषण नहीं होगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेरणा सिंह ने बताया कि 15 जून से जेवर एयरपोर्ट से प्रत्येक घंटे बस सेवा उपलब्ध रहेगी। यात्रियों के लिए न्यूनतम किराया 20 रुपए तथा अधिकतम किराया 50 रुपए निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें सार्वजनिक परिवहन को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम हैं। कार्यक्रम में विधायक तेजपाल नागर, विधान परिषद सदस्य श्रीचन्द शर्मा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एन.जी. रविकुमार, एसीईओ एस.के. सिंह, एसीईओ प्रेरणा सिंह, एसीईओ लक्ष्मी वी.एस, अर्बन सर्विसेज विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सनी यादव सहित प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी, तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
———–
बस रूट नंबर -1
चार मूर्ति, डी मार्ट, बिसरख मोड, ऐस सिटी, खेड़ा चौगानपुर चौक, केंद्रीय भंडार निगम चौक, पुलिस लाइन, यामाहा कट, सूरजपुर टी पॉइंट, कलेक्ट्रेट, जगत फार्म, परी चौक, गौतमबुद्ध नगर यूनिवर्सिटी, दनकौर, मिर्जापुर, खेड़ा मोड़ , फलैंदा, दयानतपुर, जेवर कट, साबौता और रामनेर होते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक, कुल 68 किलोमीटर और 23 स्टॉपेज
—–
रूट नंबर -2

चार मूर्ति, डी मार्ट, बिसरख मोड़ , ऐस सिटी, खेड़ा चौगानपुर चौक, केंद्रीय भंडार निगम चौक, पुलिस लाइन, यामाहा कट, सूरजपुर टी पॉइंट, सूरजपुर पुलिस चौकी, देवला तिलपता रोटरी, पैरामाउंट गोल्फ मार्ट, मकौड़ा रोटरी, ओमिक्रोन- 3, ओमिक्रोन वन, सुपरटेक जार, सिरसा रोटरी, कासना, जिम्स हॉस्पिटल, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, दनकौर, गौड़ यमुना सिटी, दयानतपुर, जेवर कट, साबौता और रामनेर होते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक, कुल 32 स्टॉपेज और 82 किलोमीटर
—–
रूट नंबर -3
मकौड़ा रोटरी, एटीएस डोल्से, गामा- 2, डीपीएस रोटरी, एलजी रोटरी, शारदा हॉस्पिटल, नासा पार्किंग, एक्सपो मार्ट, अंसल गोल्फ लिंक, पी-7 रोटरी, आम्रपाली, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, दनकौर, मिर्जापुर गौड़ यमुना सिटी, रौनीजा, रबूपुरा मोड़, फलैंदा कट, दयानतपुर, जेवर कट, साबौता और रामनेर होते हुए नोएडा एयरपोर्ट तक, कुल 55 किलोमीटर और 23 स्टॉपेज
—–
रूट नंबर-4

सेक्टर ईकोटेक 16, वैभव हेरीटेज सोसायटी, एक मूर्ति चौक, गैलेक्सी रोटरी, मिलक लच्छी, राजेश पायलट चौक, स्पर्श ग्लोबल स्कूल, तिलपता रोटरी, पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्टे, मकौड़ा रोटरी, ओमिक्रोन-3 मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी , सेक्टर 36, ऐच्छर विलेज, स्वर्णनगरी, यथार्थ हॉस्पिटल, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, दनकौर, मिर्जापुर/ गौड़ सिटी यमुना, रौनीजा, रामपुर मोड़ , फलैंदा कट, दयानतपुर, जेवर कट, साबौता और रामनेर होते हुए एयरपोर्ट/ किशोरपुर तक, कुल 74 किलोमीटर और 27 स्टॉपेज

यह भी देखे:-

रोटरी क्लब ने जरूरतमंद बच्चों को बांटी स्टेशनरी
भजापा की शानदार जीत, ग्रेनो के व्यापारियों ने कुछ इस अंदाज़ में मनाई ख़ुशी
ग्रेटर नोएडा से नोएडा एयरपोर्ट तक जाना और होगा आसान
श्री सुरेन्द्र सिंह, मंडलायुक्त मेरठ ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार सम्भाला
शांति का नोबेल: फिलीपींस की पत्रकार मारिया रेसा-रूस के दिमित्री मुरातोव पत्रकार को मिला सम्मान ,
नरेन्द्र भाटी डाढ़ा ने होली मिलन कार्यक्रम का किया आयोजन, क्षेत्रवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
जुमे की नमाज को लेकर पुलिस विभाग रहा अलर्ट, डीसीपी ने किया पैदल मार्च
सर्व समाज के नेताओं की मांग , अशोक गहलोत के खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो 
कल का पंचांग, 4 नबम्बर 2025, जनिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
शारदा विश्वविद्यालय में आंतरिक हैकाथॉन का आयोजन
कूड़े का निस्तारण न करने पर चार सोसाइटियों पर 1.98 लाख का जुर्माना
दिल्ली-एनसीआर: वायु गुणवत्ता सूचकांक में मामूली सुधार, 'गंभीर' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचा एक्य...
कोलकाता में रिक्शा चला रहे हैं औरंगजेब के वंशज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
सपा कार्यकर्ता ने गरीबों को खाने के पैकेट बाटे
दर्दनाक: सेहरा बंधने से चार दिन पहले सज गई अर्थी , घर में मचा कोहराम
बसंत पंचमी पर चामुंडा देवी शिव शक्ति मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, बारिश में भी निकली भव्य ...