नरेन्द्र भाटी डाढ़ा ने होली मिलन कार्यक्रम का किया आयोजन, क्षेत्रवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

आज होली के पावन पर्व पर वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट नरेन्द्र भाटी डाढ़ा पूर्व प्रत्याशी जेवर विधानसभा 63 ने अपने फार्म हाऊस पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया । अध्यक्षता श्यामलाल नागर ने की और संचालन सतीश कनारसी ने किया।
होली मिलन कार्यक्रम में मुख्यातिथि भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी शिक्षक श्रीचन्द शर्मा व क्षेत्रीय किसान नेता रहे।

इस मौके पर श्रीचन्द शर्मा ने सभी को होली की शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि होली के महापर्व पर आपसी द्वेषों को मिटाकर भाईचारे को कायम करते हुए सभी वर्गों को साथ लेकर एक सम्रद्ध भारत के निर्माण की ओर बढ़ना है। और भारतीय जनता पार्टी की विकास की योजनाओं के बारे में बताया।

इस दौरान नरेन्द्र डाढ़ा ने सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि हम सब मिलकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए निरन्तर गाँव गाँव जाकर केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक कर उनका लाभ समाज के अन्तिम छोर पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए कार्य करेंगे।

इस मौके पर वीरेन्द्र डाढ़ा, सुबेराम डाबरा, सोरन प्रधान,प्रताप फौजी,रामदास बाल्मीकि,आनन्द भाटी, बिजेन्द्र प्रधान,प्रकाश प्रधान,राजपाल भाटी,रामपत मास्टर,योगेन्द्र चौधरी, जगदीप नागर, सन्तवीर भाटी, आदेश शर्मा,हबीब कुरैशी, वनीश प्रधान, विक्रम नागर, विनोद भाटी,अजय पहलवान, पवन नागर,हरिकिशन नागर,लीला नागर,नीरज नागर,नमित भाटी,संजय नवादा ,कपिल प्रधान आदि हजारों लोग मौजूद रहे ।

यह भी देखे:-

“बीगनिंग” में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस, बच्चों में केक मिठाइयां वितरित की गई 
समसारा विद्यालय ने भूटान के शैक्षिक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी शिक्षा म...
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण छह फीसदी भूखंड की जमीन खाली कराई
दिनेश शर्मा ने जिला कांग्रेस के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया
रोटरी क्लब ग्रेटर नॉएडा ने मनाया 74वाँ गणतंत्र दिवस
दीपक नागर को भाजपाइयों व ग्रामीणों ने दी बधाई
साहिल खान पर केस दर्ज, मॉडल मनोज पाटिल को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस के अवकाश की तिथि में हुआ परिवर्तन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सख्ती: कूड़ा गाड़ी को कूड़ा न देने वालों पर होगी कार्रवाई, जुर्माना और सार...
सात बिल्डर्स के खिलाफ दर्ज होगी FIR
जम्मू कश्मीर से 370 धारा हटने पर संपूर्ण भारत में खुशी की लहर: चौधरी प्रवीण भारतीय
अपराध रोकने में जन सहयोग जरूरी - मीनाक्षी कात्यायन
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर GIMS में आयोजित CME में बहु-विषयक अनुसंधान और उभरती स्वास्थ्य तकनीकों पर च...
सपा ने आयोजित की पीडीए जन पंचायत, भाजपा सरकार के खिलाफ उठी आवाज़
दर्दनाक: कार व ट्रक में भिड़ंत, कासना थाना में दारोगा की मौत
सोसायटियों के इनर्ट वेस्ट और गांव व सेक्टरों का कूड़ा उठाने का इंतजाम जल्द