कूड़े का निस्तारण न करने पर चार सोसाइटियों पर 1.98 लाख का जुर्माना

–जुर्माने की रकम तीन कार्य दिवस में जमा कराने के दिए निर्देश
–कूड़े का उचित प्रबंधन न करने पर और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग ने कूड़े का निस्तारण न करने पर चार सोसाइटियों पर 1.98 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की रकम तीन कार्य दिवस में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खाते में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। कूड़े का उचित प्रबंधन जल्द न करने पर और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एरिया में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम 2016 लागू है। इसके तहत सभी बल्क वेस्ट जनरेटरों को खुद से कूडे़ का निस्तारण करना अनिवार्य है। सीईओ रितु माहेश्वरी के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा को स्वच्छता में पहले पायदान पर लाने के लिए प्राधिकरण की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नियमित रूप से साफ-सफाई के साथ ही निवासियों को जागरूक करने के लिए निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं, कूड़े का उचित प्रबंधन न करने वाले बल्क वेस्ट जनरेटरों के खिलाफ कार्रवाई भी जारी है। जनस्वास्थ्य विभाग के प्रभारी उत्सव निरंजन के नेतृत्व में प्रबंधक मनोज चौधरी और एआईआईएलएसजी की टीम ने ग्रेटर नोएडा की चार सोसाइटियों का निरीक्षण किया। कूड़े का प्रबंधन न मिलने पर पेनल्टी लगाई है। सेक्टर ओमीक्रॉन थ्री स्थित ओमैक्स पाम ग्रीन पर 50200 रुपये और स्टेलर सिटी होम्स पर 22 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसी तरह ओमीक्रॉन वन स्थित सुपरटेक जार सोसाइटी पर 78,600 और गौड़ अतुल्यम पर 47,700 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। चारों सोसाइटियों के प्रबंधन को जुर्माने की रकम तीन कार्य दिवस में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कूड़े का उचित प्रबंधन न कराने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा शर्मा ने बताया कि सभी बल्क वेस्ट जनरेटरों को कूड़े का निस्तारण खुद से करना है। प्राधिकरण सिर्फ 7 से 10 प्रतिशत इनर्ट वेस्ट को शुल्क लेकर ही उठाएगा। एसीईओ ने कहा है कि कोई भी बल्क वेस्ट जनरेटर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीईओ रितु माहेश्वरी ने सभी बल्क वेस्ट जनरेटर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 का पालन करने और ग्रेटर नोएडा को साफ-सुथरा बनाने में सहयोग की अपील की।

यह भी देखे:-

लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज में एल्युमिनाई मीट संपर्क-2025 का आयोजन, पूर्व छात्रों ने की कॉलेज जीवन की या...
विकास सक्सेना एडवोकेट संस्कार भारती के जिला अध्यक्ष बने
सीईओ ने कासना का किया दौरा, री-डेवलपमेंट का खींचा खाका
शारदा विश्वविद्यालय में 27वीं IEEE अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन, 6G तकनीक पर विशेषज्ञों ने साझा ...
यूपी योद्धा टीम के लिए चयनित खिलाडियों का हुआ सम्मान
मिशन शक्ति 5.0 के तहत “बाल विवाह को ना–चैम्पियन सम्मान” कार्यक्रम सम्पन्न
समलैंगिकता का भारतीय संस्कृति में नहीं है स्थान: ओमवीर सिंह आर्य‌
दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे सो रहे तीन लोगों को कैंटर ने कुचला , दो की मौत
अंतरिक्ष में होगा भारतीय स्टार्टअप्स के सैटेलाइट्स का दबदबा, ISRO ने पहली बार की प्राइवेट उपग्रहों क...
रक्षाबंधन 2023: राखी 30 या 31 को, जानें कब बन रही हैं शुभ घड़ी
प्रिया राघव बनी भारतीय किसान यूनियन अंबावता की प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ
गांव-गांव,घर-घर जाकर सुनिश्चित करेंगे आप प्रत्याशी का जीत: राहुल सेठ
मेडिकल डिवाइसेज पार्क में बड़ा निवेश, शुक्रा फ़ार्मास्यूटिकल्स को 10 एकड़ भूमि का आशय पत्र सौंपा गया
ग्रेनो प्राधिकरण ने खेड़ा चौगानपुर में 8 रिहायशी टावर किए सील
चौकी प्रभारी ने परिवार से बिछड़ी तीन वर्षीय माही  को परिजनों से मिलाया
जिला प्रशासन ने की ग्रेट वेनिस मॉल पर बड़ी कार्रवाई, बंद हुआ टाइगर 3 का शो