शारदा विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय छात्रों का आगरा दौरा, ताजमहल का किया अवलोकन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक साइंस एंड रिसर्च के अंतर्राष्ट्रीय छात्र-छात्राओं ने ऐतिहासिक शहर आगरा का भ्रमण किया। इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य छात्रों को भारतीय इतिहास, कला और संस्कृति की गहराई से जानकारी देना था।
यात्रा के दौरान छात्रों ने विश्व प्रसिद्ध ताजमहल और अन्य ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया। इस दौरे में 30 से अधिक छात्रों और 10 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।
शारदा स्कूल ऑफ बेसिक साइंस एंड रिसर्च के डीन, प्रो. डॉ. श्यामल कुमार बनर्जी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शैक्षणिक दौरे छात्रों के समग्र विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी ऐसी यात्राएं आयोजित करेगा ताकि छात्रों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी मिल सके।
डीन ने सभी विभागाध्यक्षों और आयोजन से जुड़े कर्मचारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। रसायन विज्ञान विभाग की शिक्षिकाएं, डॉ. प्रिया दास और डॉ. मणिदीपा पॉल के नेतृत्व में छात्रों ने ऐतिहासिक स्थलों के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को समझा।
विद्यार्थियों ने इस यात्रा को अद्वितीय अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि ताजमहल, जिसे केवल किताबों और कहानियों में सुना था, उसे साक्षात देखना बेहद रोमांचकारी और प्रेरणादायक रहा।