श्री सुरेन्द्र सिंह, मंडलायुक्त मेरठ ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार सम्भाला

श्री सुरेन्द्र सिंह, मंडलायुक्त मेरठ ने आज गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में अपना कार्यभार सम्भाला। पूर्वकुलपति का कार्यकाल पूर्ण होने की वजह से, कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने जीबीयू नियमावली में प्रदत्त अपनी शक्तियों को इस्तेमाल करते हुए मेरठ मंडल के मंडलायुक्त श्री सिंह को जीबीयू के कूलपति का अतिरिक्त कार्यभार दिया ताकि विश्वविद्यालय की शैक्षिक एवं प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन सुचारु रूप से जारी रहे और किसी प्रकास का विघ्न ना हो।

श्री सुरेन्द्र सिंह ने अपने कार्यभार आज सम्भाल लिया। विश्वविद्यालय आगमन पर विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ विश्वास त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया और उन्हें कुलपति कक्ष ले गए।

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात कुलपति ने विश्वविद्यालय के सभी संकायाद्यक्षों, विभागध्यक्षों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वार्ता की और साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय को अविलम्ब भौतिक रूप से छात्रों को खोलने पर बल दिया। छात्रावास खोलने के पहले किन किन पहलुओं पर ध्यान देना आवश्यक है उन बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। इसके अलावा विश्वविद्यालय से सम्बंधित अन्य विषयों पर भी चर्चा की गयी।

इस मुलाक़ात के पश्चात, कुलपति ने विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण किया और इसी दौरान उन्होंने ने बंद छात्रावास का भी भ्रमण किया और भौतिक रूप से खुद वस्तुस्थिति का जायज़ा लिया।

जीबीयू कुलसचिव डॉ विश्वास त्रिपाठी ने नए कुलपति का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया एवं साथ में अन्य अधिष्ठाताओं एवं विभागध्यक्षों ने भी फूल भेंट कर स्वागत किया।

यह भी देखे:-

सभी पार्टियों ने क्षेत्र की जनता को किया निराश अन्नू खान ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा
नोएडा प्राधिकरण द्वारा किसानों की पुरानी आबादियों को तोड़े जाने की समस्या का शीघ्र निस्तारण की मांग
साईं माँ ने विदेशी भक्तों संग किया महाकुंभ में अमृत स्नान, भगदड़ में मारे गए लोगों के लिए की प्रार्थ...
श्रीराम ने खाये शबरी कब जूठे बेर, हनुमानजी ने करवाई रामजी की सुग्रीव से मित्रता
पीएम ने मंत्रियों को किया आगाह: कोरोना से जंग अभी खत्म नहीं हुई, नियमों का पालन कराने वाला माहौल बना...
कैलाश इंस्टीट्यूट परिसर में सांसद डॉ. महेश शर्मा की माता के स्वर्गवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
सदैव अन्याय के खिलाफ उठा है भगवान परशुराम का फरसा
COVID 19 : जानिए आज क्या रहा गौतमबुद्ध नगर का रिपोर्ट
जी० डी० गोयंका पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का आयोजन 
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ता कल विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार का करेंगे घेराव
नवरात्रि अष्टमी पर सेक्टर-37 में भव्य भजन संध्या: श्रद्धा और भक्ति में डूबा पूरा इलाका
किसानों ने किया सालारपुर बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया
बिकरू कांड : UPSTF को मिली बड़ी कामयाबी, विकास दुबे को पनाह देने वाले गिरफ्तार
जनसुनवाई , आरडब्लूए पदाधिकारियों ने उठाई सेक्टर की समस्या
जी.एल बजाज के वाइस चेयरमैन ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा रत्न’’ अवार्ड से सम्मानित
RBI Grade B Result: आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 की मार्कशीट और कटऑफ अंक जारी, ऐसे करें चेक