कासना में ट्रक की टक्कर से दो महिलाओं की मौत, चालक हिरासत में

यूपीएसआईडीए कंपनी कट के सामने हादसा, महिलाओं को टक्कर मारकर सिरसा की ओर भागा था ट्रक चालक

ग्रेटर नोएडा। कासना थाना क्षेत्र में यूपीएसआईडीए कंपनी कट के सामने मंगलवार को सड़क पार कर रही दो महिलाओं को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर सिरसा की ओर भाग गया था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को ट्रक संख्या आरजे 29 जीबी 2445 ने कासना क्षेत्र में यूपीएसआईडीए कंपनी कट के सामने चौराहे पर सड़क पार कर रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही कासना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान मनीषा (45) पत्नी रमेश, निवासी ग्राम दहगवां, थाना जरीफनगर, जिला बदायूं और विमलेश (43) पत्नी संजू, निवासी ग्राम हिम्मतपुर, थाना जरीफनगर, जिला बदायूं के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

यह भी देखे:-

स्कूल संचालक को हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने फूलों का बुक्का देकर सम्मानित किया
सुमित क्लब घँघोला की टीम बनी जुनेदपुर बॉलीबाल टूर्नामेंट की विजेता
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देखी "फुले" फिल्म, सामाजिक बदलाव के संदेश से हुए भावुक
डीएम बी.एन. सिंह व एसएसपी लव कुमार ने क्राइम मीटिंग में दिए ये दिशा-निर्देश
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 108 वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न
रोटरी क्लब ने लगाया रक्त दान शिविर
दनकौर में  कुड़ा-घर को हटाए जाने को लेकर‌ किसान एकता संघ ने सौंपा ज्ञापन 
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में घूस लेता हुआ चपरासी कैमरे में कैद
आईटीएस डेंटल कॉलेज में बच्चों के दांतों के इलाज पर आयोजित कार्यशाला, आधुनिक तकनीकों से किया गया अवगत
G20 Summit In India : बाइडेन, सुनक का स्वागत मोदी नहीं तो करेगा कौन, जानें पूरी खबर
नगर निकाय चुनाव वाले क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू, जिला प्रशासन हुआ एक्टिव , होर्डिंग व बैनर ...
विश्व नृत्य दिवस पर बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मोहित 
डालुकी महादेव में आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में 7500 भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
भारत शिक्षा एक्सपो 2025: युवा सशक्तिकरण की नई उड़ान, ग्रेटर नोएडा बना शैक्षणिक क्रांति का मंच
सुरक्षा जागरूकता के संदेश के साथ एनटीपीसी दादरी में मनाया गया 55वाँ राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस
निकाय चुनाव : मीडियाकर्मी कर सकेंगे कवरेज