जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में 450 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

117 खिलाड़ियों ने जीते पदक, वाराणसी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध नगर में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं रोलर स्केटिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रेनो रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन, गौतम बुद्ध नगर द्वारा 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 (शनिवार एवं रविवार) को शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ग्रेटर नोएडा स्टेडियम में 3rd गौतम बुद्ध नगर जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026-27 का सफल आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों एवं स्केटिंग अकादमियों से अंडर-6 से लेकर अंडर-19 आयु वर्ग तक के 450 से अधिक बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, गति, तकनीक एवं खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

ग्रेनो रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आकाश रावल ने बताया कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 117 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिला टीम में अपनी जगह बनाई है। ये खिलाड़ी आगामी 27 से 29 नवंबर 2026 तक वाराणसी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में गौतम बुद्ध नगर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों एवं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं और उन्हें जिला, राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं। एसोसिएशन का उद्देश्य जिले में रोलर स्केटिंग खेल को बढ़ावा देना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।

ओवरऑल चैंपियनशिप में अकादमियों का प्रदर्शन

प्रतियोगिता में सभी आयु वर्गों एवं स्पर्धाओं के अंकों के आधार पर ओवरऑल टीम रैंकिंग घोषित की गई, जिसमें तीन अकादमियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

1. प्रथम स्थान — रॉयल स्पीड स्केटिंग अकादमी, नोएडा: 151 अंक
2. द्वितीय स्थान — स्पोर्ट्स ट्रूप्स अकादमी, नोएडा: 119 अंक
3. तृतीय स्थान — नेक्स्टजेन स्पोर्ट्स अकादमी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट: 92 अंक

वहीं, मेजबान ग्रेनो स्केटिंग अकादमी ने 96 अंक प्राप्त किए। मेजबान होने के नाते अकादमी ने निष्पक्ष खेल भावना एवं अन्य अकादमियों के खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन को प्राथमिकता देते हुए ओवरऑल विजेता ट्रॉफी लेने से विनम्रतापूर्वक इनकार कर दिया। इस निर्णय को खेल भावना और खेल के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के रूप में देखा गया।

आकाश रावल ने सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रतिभागियों, कोचों, अभिभावकों एवं सहयोगियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि गौतम बुद्ध नगर की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेगी।

यह भी देखे:-

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, शिखर धवन व राज्यवर्धन सिंह राठौर ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह,...
ग्रेपलिंग कुश्ती में खुशी भाटी ने जीता कांस्य पदक, गांव में पहुंचने पर हुआ गर्मजोशी के साथ स्वागत
आईईसी कॉलेज में रस्साकशी प्रतियोगिता, बी.टेक प्रथम वर्ष सेक्शन बी विजेता
ग्रेड्स इण्टरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी  रेसलर भाई बहन ने जीता गोल्ड, स्टेट के लिए क्वालीफाई हुए   
सेंट जोसेफ स्कूल : खेल दिवस में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा , ग्रीन हाऊस रहा प्रथम
RYANITES CHAMPIONS AT SHRI ANAND SHUKLA MEMORIAL SKATING CHAMPIONSHIP
Ryanites, Greater Noida Shine as star at International Dance Competition
गौतमबुद्ध नगर जिले के छात्रों ने प्रतियोगिता में दिखाया दम, जीते मेडल
उमा पब्लिक स्कूल के आयुष रावल ने कराटे में जीते दो स्वर्ण पदक, काता और कुमिते दोनों स्पर्धाओं में रह...
राष्ट्रीय स्तरीय  टेनिस प्रतियोगिता में शानदार जीत पर सताक्षी चौधरी सम्मानित 
वेटलिफ्टिंग में अजय यादव ने नोएडा शहर का नाम किया रोशन 
एआईएफएफ फुटसल क्लब चैंपियनशिप 2024-25 का ताज गोल हंटर्ज़ एफसी के नाम
समसारा के विद्यार्थियों ने भिन्न खेलों में हांसिल किये स्वर्ण व रजत पदक
स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास, ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने की जरूरत - अजीत सिंह दौला
सेन्ट जोसेफ स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन
एस एन दुबे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट: विद्या जैन और युवराज सिंह एकेडमी की शानदार जीत