भाजयुमो जिला अध्यक्ष राज नागर का अखिलेश यादव के साथ तस्वीर वायरल, सपा में जाने की खबर उड़ी, राज नागर ने कहा भाजपा से जाने का कोई इरादा नहीं

ग्रेटर नोएडा: भाजयुमो जिला अध्यक्ष राज नागर का सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है,खबर उड़ रही है कि राज नागर अपनी पूरी टीम के साथ सपा में शामिल हो सकते हैं।सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। भाजपा समर्थक इस खबर को गलत बता रहे हैं,साथ ही कुछ लोग सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि राज नागर सपा में अपनी पूरी टीम के साथ जा सकते हैं।
किसान यूनियन से जुड़े भाजपा के एक समर्थक का कहना है कि राज नागर,अजविंदर नागर मौजूदा जिलाध्यक्ष के बहुत ही करीबी लोग हैं,और जिस तरीके से अखिलेश यादव से मुलाकात कर रहे हैं,यह भाजपा के लिए चिंता का विषय है।

वायरल तस्वीर में मौजूद पवन त्यागी को इस पूरे प्रकरण का सूत्रधार बताया जा रहा है।

राज नागर ने ग्रेनोन्यूज से बातचीत के दौरान इस पूरे प्रकरण का खंडन किया और बताया कि बिल्कुल निराधार खबर उड़ाई जा रही है, मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं और भाजपा का कार्यकर्ता रहूंगा। राज नागर ने बताया कि भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जी के स्वागत के सिलसिले में जब मैं लखनऊ के लिए गया तब हाईवे पर यह तस्वीर लिया गया था। उस दौरान हाइवे पर अखिलेश यादव के काफिले से जुड़े हुए एक व्यक्ति ने हमारे साथ बदसलूकी भी किया था जिसके बाद हमारी बहस हो रही थी ,उसी दौरान हमें अखिलेश यादव के पास बुलाया गया था।

यह भी देखे:-

डॉग हैप्पी के हत्यारे की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
उमा पब्लिक स्कूल में मनाई गई महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय अभिधम्म दिवस के विपासना आचार्य डॉ. सत्य नारायण गोयंका के जन्म शताब्दी वर्ष ...
बिसरख में श्मशान घाट निर्माण को मिली मंजूरी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को मिलेगी बड़ी राहत
पाकिस्तान की तालिबानी करतूत: अफगानी राजदूत की बेटी को किया अगवा, घंटों बर्बरता
बादलपुर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की शुरुआत
बिलासपुर पुलिस चौकी प्रभारी अजीत सिंह  ने की मानवता की मिशाल  पेश,जमकर हो रही सराहना
Tokyo Olympics 2020 Day 9 Live: वंदना की हैट्रिक, महिला हॉकी टीम के क्वार्टर फाइनल की आस बढ़ी
ग्रेटर नोएडा के तालाबों को स्वच्छ बनाने की पहल
एनटीपीसी दादरी में “व्यवसायिक चक्र सम्मेलन–2026” का भव्य आगाज
कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा जांच की मांग, अभाविप ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
गाँवो के लिए प्राधिकरण का बजट है नाकाफी - नोवरा
बिहार सरकार के शहरी विकास विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने किया ग्रेटर नोएडा का दौरा, औद्योगिक टाउनशिप मॉडल...
अवैध हथियार संग आरोपी गिरफ्तार: सेक्टर 113 नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
होली के दिन कितने बजे तक नहीं दौड़ेगी मेट्रो, जानिए 
UP मे आनंद लीजिये मेट्रो के बाद अब पॉड टैक्सी का, खूबियां जानने के बाद आप भी कहेंगे वाह!