सुरक्षा जागरूकता के संदेश के साथ एनटीपीसी दादरी में मनाया गया 55वाँ राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

दिनांक 05 मार्च 2026 को एनटीपीसी दादरी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम में 55वाँ राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री ए. के. मिश्र, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख (एनटीपीसी दादरी) द्वारा सुरक्षा ध्वज फहराकर किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री अंशुल तिवारी, सहायक निदेशक कारखाना, गौतम बुद्ध नगर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में परियोजना के महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण, सीआईएसएफ कमांडेंट, वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारीगण, उनके परिवारजन तथा संविदा कर्मी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यस्थल पर सुरक्षा को प्रोत्साहित करने और उसे कार्य संस्कृति का अभिन्न अंग बनाने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा उत्कृष्ट सुरक्षा प्रदर्शन के आधार पर चयनित विभागों को भी पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर श्री ए. के. मिश्र ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई तथा इस वर्ष की थीम “सुरक्षा बढ़ाने के लिए लोगों को जोड़ें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं” के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से अपने कार्यस्थल पर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा सुरक्षित कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया।

यह भी देखे:-

ईएमसीटी के सदस्यों ने रंगो के त्योहार होली पर ज्ञानशाला के बच्चो के साथ मनायी होली की पार्टी
ग्लोबल कॉलेज में बसंत पंचमी का आयोजन
छेड़छाड़ से तंग होकर शिक्षिका ने खाया सल्फास
यूपी: कानपुर से होगी सपा के अगस्त क्रांति समारोह की शुरुआत, पिछड़ा वर्ग सम्मेलन से लामबंदी होगी तेज
अलग -अलग सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत
गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के पदाधिकारियों ने की सीईओ यमुना प्राधिकरण से मुलाकात, रखी ये मांग, पढ़ें ...
बीटा-1 सेक्‍टर में आरडब्‍ल्‍यूए चुनाव की घोषणा, एक माह में कराए जाएंगे चुनाव
UPSSSC PET Result 2021: परीक्षा परिणाम को लेकर ये है अपडेट, जानें नतीजों की तारीख
ग्रेटर नोएडा  में  जगह-जगह शान से लहराया तिरंगा, देखें झलकियां 
महिला उत्थान मंडल द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन
बिलासपुर में आयुष्मान पखवाड़ा का शुभारंभ 26 जुलाई को मिलेंगे गोल्डन कार्ड
गलगोटिया विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के सहयोग से साइबर सिक्योरिटी विषय पर वर्कशॉप ...
किसानों के हक़ की गूंज ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में, मंत्री नंद गोपाल नंदी से प्रतिनिधिमंडल की अहम बैठ...
लखीमपुर खीरी: मुख्यमंत्री योगी ने घटना पर दुख जताया, बोले- जांच हो रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार...
ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा ने दिया ज्ञापन