डालुकी महादेव में आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में 7500 भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

ग्रेटर नोएडा क्षेत्र। गद्दी स्वयं प्रकट डालुकी महादेव, दलेलगढ़ में आयोजित विशाल भंडारे में आस्था और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। प्रातः 11 बजे से रात्रि 11 बजे तक चले इस धार्मिक आयोजन में लगभग 7500 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

भंडारे में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालुओं के लिए भोजन, प्रसाद वितरण एवं बैठने की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई थी, जिससे कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान सेवाभाव और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

इस अवसर पर पवन भाटी (दलेलगढ़), पवन भाटी (बुलंदखेड़ा), सुधीर नागर (कुक्की चेयरमैन, बागपुर) तथा सोविंदर नेताजी (बागपुर) का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भंडारे को सफल बनाने में सभी सहयोगियों और ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपने आप को धन्य महसूस किया और भगवान डालुकी महादेव से सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन के अंत में सभी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए महादेव से सबको समर्थ और शील बनाए रखने की प्रार्थना की गई।

यह भी देखे:-

बिसरख पुलिस ने 5 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक, लूटे गए मोबाइल और नशीली दवाएं बरामद
इंडिया एक्सपो मार्ट में विशाल तिरंगे का हुआ ध्वजारोहण
कल का पंचांग, 6 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
दादरी: महिला उन्नति संस्थान ने गरीबों को बांटे कंबल
परीचौक पर हाई वोल्टेज ड्रामा: सरकारी काम में बाधा डालने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिसकर्मी को कार से...
छठ पूजा के पावन अवसर पर डी.डब्ल्यू.पी.एस. परिसर में भक्ति और संस्कृति का संगम
डग्गेमार वाहनों को जल्द बंद करे प्रशासन : प्रिंस भारद्वाज
सूरजपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: तीन वाहन चोर दबोचे, तीन बाइक और अवैध चाकू बरामद
शातिर चोर गिरफ्तार, करता था ऑनलाइन डिलीवरी ऑर्डर का सामान चोरी
पेट्रोल-डीजल जीएसटी के तहत क्यों नहीं आ सकते, केरल हाईकोर्ट ने काउंसिल से पूछा कारण
डिवाईडर से टकराई ओला कैब, ड्राइवर की मौत
ग्रेनो में इंडियन फैशन ज्यूलरी एण्ड एसेसरीज शो 4 जुलाई से
राष्ट्रीय खेल दिवस: इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप का आयोजन
शारदा विश्वविद्यालय और शारदा अस्पताल में क्रिसमस–नव वर्ष कार्निवल 2025 की धूम, विदेशी छात्रों की रही...
दिल्ली : जामिया नगर के मुस्लिमों ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हाईकोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़कर बचाया म...
बिहार ने PM मोदी को दिया सबसे बड़ा बर्थडे गिफ्ट, टीकाकरण में मारी बाजी, सेकेंड पर कौन रहा?