पानी के बिल में लगे ब्याज पर 20 फीसदी छूट पाने का आखिरी मौका 30 अगस्त

ग्रेेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में जल शुल्क की बकाया धनराशि पर ब्याज की रकम में 20 फीसदी छूट पाने की आखिरी तिथि 31 अगस्त है। इसके बाद ब्याज की रकम पर छूट नहीं मिलेगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्राधिकरण की विगत बोर्ड बैठक में तीन माह के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई है। पानी के बकाएदारों को 30 जून तक कुल बकाया धनराशि के ब्याज पर 40 फीसदी, 31 जुलाई तक 30 फीसदी छूट दी गई। अब 31 अगस्त तक 20 फीसदी छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद ओटीएस योजना स्वतः समाप्त हो जाएगी। बता दें, कि सभी श्रेणी के आवंटियों पर करीब 84 करोड़ रुपये पानी का बिल बकाया है, जिनमें बिल्डर सोसाइटियों, आवासीय आवंटियों, संस्थागत, उद्योगों और आवासीय समितियों , आईटी व कॉमर्शियल आवंटियों पर बकाया है। यह भी बता दें कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल पर साल 2026-27 में जल मूल्य में वृद्धि नहीं की गई है, जबकि इससे पूर्व में प्रत्येक वर्ष 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाती रही है।

यह भी देखे:-

सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
लखनऊ : सपा सांसद आजम खां अस्पताल से डिस्चार्ज, सीतापुर ले जाने की तैयारी
Monsoon Update Today: दिल्‍ली, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश समेत कई राज्‍यों में आज बारिश की संभावना, आज...
PM Modi Varanasi : पीएम मोदी का हुआ जबरदस्त स्वागत, लहरतारा पुल पर सीएम योगी के साथ कि चहलकदमी
मेट्रो स्टेशन के बाहर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
राहत: 2 से 18 साल के बच्चों के लिए कोवाक्सिन को मंजूरी, कोरोना के खिलाफ और तेज होगी जंग
ईस्टर्न पेरिफेरल को यमुना एक्सप्रेस वे से जोड़ने की बाधा हुई दूर, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
Samrat Mihir Bhoj Controversy: शिलापट पर मिहिर भोज के नाम के आगे लिखा गया 'गुर्जर सम्राट'
अल्फा 1 आरडब्लूए अध्यक्ष जितेंद्र भाटी का इस्तीफा, शेर सिंह भाटी बनाए गए अध्यक्ष
इकोटेक-3 में IBA की तिरंगा यात्रा, 300 से अधिक उद्यमी और श्रमिक हुए शामिल
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में हुआ हिन्दी दिवस का आयोजन
लखनऊ : सीएम योगी ने अपनाया सख़्त रवैया , अधिकरियो को दिए सख़्त दिशा निर्देश
जल समस्या को लेकर ग्रेनो अथॉरिटी की एसीईओ से मिला ऐस सिटी सोसायटी एओए का प्रतिनिधि मंडल
NCLT से मिली बड़ी राहत, जेपी इंफ्राटेक के 20 हजार से ज्यादा फ्लैट खरीदारों को राहत
किसानों के हक की लड़ाई के लिए गौतमबुद्ध नगर समेत देश भर में होगी पंचायत
दादरी-मारीपत रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित फाटक बंद होने के संबंध में सूचना