जल समस्या को लेकर ग्रेनो अथॉरिटी की एसीईओ से मिला ऐस सिटी सोसायटी एओए का प्रतिनिधि मंडल

● बिंदुवार समस्याएं सुनकर एसीईओ ने दिए सम्बंधित अधिकारियों को समस्या निस्तारण के निर्देश

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस सिटी सोसायटी की अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन के सदस्य एवं अन्य नागरिक सोसायटी में बाधित हो रही जलापूर्ति से होने वाले पेयजल संकट के निराकरण के लिए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी अन्नपूर्णा से मिले।
एसीईओ और जलबोर्ड के अधिकारियों को ज्ञापन देते हुए एओए के प्रतिनिधि मंडल ने ऐस सिटी सोसायटी में व्याप्त पेयजल समस्या को बिंदुवार रखा। एसीईओ ने जलबोर्ड के अधिकारियों को उचित निर्देश भी जारी किए और कहा कि लापरवाही होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जल से सम्बंधित कंट्रेटर को दुरुस्त करने को भी कहा। उन्होंने जल बोर्ड से गंगाजल परियोजना को यथा शीघ्र ऐससिटी से जोड़ने के लिए सहित तारीख व विस्तृत रूपरेखा साझा करने के भी निर्देश जारी करने को कहा। उल्लेखनीय है कि ऐससिटी सोसायटी में लगभग ढाई हजार से अधिक फ्लैट हैं जिसमें लगभग सात हजार से ज्यादा लोग निवास करते हैं। इन सब की जलापूर्ति अथॉरिटी के पंप पर पूरी तरफ से निर्भर है। इस अवसर पर एओए प्रतिनिधि मंडल में सौरभ कुमार, पवन गौतम, नम्रता, रूबी, नवनीत चौहान और विवेक श्रीवास्तव आदि लोग सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

नोवरा ने प्राथमिक विद्यालय की समस्याओं का किया निरिक्षण
नए आगाज के साथ शुरू हुआ ऑटोएक्स्पो द मोटर शो 2023
नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा,
Save Water पर घरेलू सहायिकाओं के लिए कार्यशाला का आयोजन
Ujjwala-2.0 : पीएम मोदी का एलान, अब गैस कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं
24 और मिराज-2000 लड़ाकू विमानों को खरीदने जा रहा भारत, एयरस्ट्राइक व कारगिल में दिया था पाक को दर्द
20 करोड़ से सिरसा–खेरली रोड बनेगी चौड़ी, एयरपोर्ट तक पहुंच होगी आसान
यमुना प्राधिकरण और श्री कात्यायनी मेटल प्राइवेट लिमिटेड के बीच वेयरहाउस और लॉजिस्टिक पार्क के लिए एल...
INNERWHEL CLUB OF GREEN GREATER NOIDA CELEBRATED DIWALI WITH SENIOR CITIZENS, WHO ARE ABONDONED BY T...
फूलों संग खेली होली, क्षत्रिय एकता का दिखा जुनून – करणी सेना ने किया भव्य होली मिलन समारोह
सपाइयों ने चुनाव की तैयारी को लेकर की बैठक
यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-28 में विद्युत उपकेंद्र निर्माण का काम शुरू
साइबर अपराधियों ने क्रेडिट कार्ड से 54 हजार रुपए निकाले
एक दिग्गज की वापसी: DC2 और Mercury EV Tech ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में नए वाहनों का प्रद...
ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात महिला की मौत
बिजली का करंट लगने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत