लखनऊ : सपा सांसद आजम खां अस्पताल से डिस्चार्ज, सीतापुर ले जाने की तैयारी

लखनऊ मेदांता अस्पताल में भर्ती सपा सांसद आजम खान को शुक्रवार को अस्पताल प्रशासन ने डिस्चार्ज कर दिया है। अब उन्हें सीतापुर लाने की तैयारी चल रही है। पुलिस अफसरों की माने तो लखनऊ से सीतापुर जेल आने तक करीब दो घंटे लग जाएंगे।

गौरतलब है कि सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां को सांस लेने में तकलीफ होने पर सीतापुर जेल से मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की टीम उनकी निगरानी कर रही थी। अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डा. राकेश कपूर ने बताया था कि कमजोरी और सांस लेने में दिक्कत की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मालूम हो कि सीतापुर जेल में कोरोना संक्रमित होने के बाद सपा सांसद आजम खां को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां सांसद को किडनी में समस्या हो गई थी। बाद में उन्हें पेशाब उतरने में भी समस्या होने लगी थी। ऑपरेशन के बजाय दवाओं से चिकित्सकीय प्रबंधन किया गया। ठीक होने पर 13 जुलाई को डिस्चार्ज कर दिया गया था। यहां से उन्हें दोबारा सीतापुर जेल भेज दिया गया था।

गौरतलब है कि आजम का ऑक्सीजन लेवल 90 तक आ गया था। ऑक्सीजन लेवल लगातार नीचे गिरने की वजह से उनकी हालत को नाजुक देखते हुए लखनऊ ले जाने का फैसला किया गया था।

 

यह भी देखे:-

सख्त निगरानी में यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा: डीएम ने दिए निर्देश, तैयारी को बताया अहम
27,000 सरकारी स्कूलों की बंदी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का उग्र प्रदर्शन
यीडा के 17 गांवों में सफाई और स्वास्थ्य को लेकर जल्द होगा कायाकल्प
Union Minister Hardeep Singh Puri launches book on WTO written by former Indian WTO negotiator Dr Mo...
यूपी बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा, 24 अप्रैल से 10वीं व 12वीं की परीक्षा शुरू होगी
10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को कठोर सजा
ग्रेटर नोएडा में भाकियू (भानु) की बैठक, संगठन का हुआ विस्तार
पीएम मोदी का काशी दौरा: बाबतपुर से रिंग रोड तक रहेगा उत्सव का माहौल, कल पहुंचेंगे सीएम योगी
महिला शक्ति सामाजिक समिति ने महिला बंदियों के साथ मनाई होली
ग्रेटर नोएडा के जीटा-1 में आध्यात्मिक जागरूकता एवं राजयोग अनुभूति कार्यक्रम आयोजित
पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान: सोशल मीडिया पर आत्महत्या की पोस्ट डालने वाला युवक सुरक्षित
मुख्यमंत्री के सलाहकारों ने मेडिकल डिवाइस पार्क का किया दौरा, विकास कार्यों की समीक्षा
शारदा विश्विद्यालय में "स्वस्थ जच्चा बच्चा " विषय पर संगोष्ठी
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में "समस्या समाधान और विचार सृजन" पर प्रेरणादायक कार्यशाला, छात्रों ने सीखा...
जम्मू कश्मीर से 370 धारा हटने पर संपूर्ण भारत में खुशी की लहर: चौधरी प्रवीण भारतीय
यमुना एक्सप्रेस वे से नीचे गिरी टूरिस्ट बस, आधा दर्जन की गई जान