राहत: 2 से 18 साल के बच्चों के लिए कोवाक्सिन को मंजूरी, कोरोना के खिलाफ और तेज होगी जंग

लंबे समय से बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन का इंतजार कर रहे अभिभावकों के लिए राहत भरी है। ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया ने बच्चों के लिए भी टीकाकरण को मंजूरी दे दी है। जानकारी के तहत भारत सरकार ने दो से 18 साल तक के बच्चों के लिए कोवाक्सिन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। इसके बाद कोवाक्सिन देश की ऐसी पहली वैक्सीन बन गई है, जिसे बच्चों पर आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिली हो।

इस मंजूरी के बाद दो से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण के लिए जल्द ही केंद्र सरकार की ओर से दिशानिर्देश भी जारी कर दिए जांएगे।

लंबे ट्रायल के बाद मिली मंजूरी
बच्चों पर टीकाकरण की मंजूरी से पहले कोवाक्सिन को लंबे ट्रायल से गुजरना पड़ा था। भारत बायोटेक ने 18 से कम आयु के बच्चों पर तीन चरणों में ट्रायल पूरा किया था। सितंबर में दूसरे व तीसरे चरण का ट्रायल पूरा कर लिया गया था। इसके बाद भारत बायोटेक की कोवाक्सिन को मंजूरी दे दी गई है।

बड़ों की तरह बच्चों को भी लगेंगे दो टीके
बड़ों की तरह बच्चों के लिए भी कोवाक्सिन के दो टीके लगाए जाएंगे। अबतक हुए ट्रायल में कोवाक्सिन का बच्चों पर कोई बुरा असर नहीं हुआ है। क्लीनिकल ट्रायल में यह वैक्सीन 78 प्रतिशत तक असरदार साबित हुई थी। इसके बाद केंद्र की ओर से इस वैक्सीन को मंजूरी दी गई है।

 

यह भी देखे:-

इंडियन रोटी बैंक का कार्यक्रम "दो जून की रोटी मयस्सर हो सबको"                                     
भागवत कथा में भक्ति और मुक्ति का संदेश, योगाभ्यास के लिए योग्य गुरु की सलाह
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए अधिकारियों को किया सचेत
दनकौर में अग्रवाल महासभा की बैठक आयोजित हुई
विश्व कैंसर दिवस पर जिम्स ने लगाया जागरूकता कैंप, 50 से अधिक लोगों की जांच
बगैर स्थायी पता के भी मिलेंगे उज्ज्वला कनेक्शन, सरकार जल्द लागू करने जा रही योजना का दूसरा फेज
बेरोजगारों को नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के चार महिलाओं सहित सात गिरफ्तार
कोरोना योद्धा के लिए बीइंग केयरिंग संस्था का ONLINE #saveTheSaviour कैंपेन
दिगंबर सिंह को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के सचिव नियुक्त
गलगोटिया कॉलेज : "राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत शिक्षकों की भूमिका, जिम्मेदारी और चुनौतियों ...
यूपी: दलित प्रधान की हत्या पर मायावती ने किया ट्वीट, बोलीं- परिजन धरने पर बैठे पर सरकार खामोश
कल का पंचांग 12 जनवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
दिवाली के उपलक्ष्य में रोशनी से नहाया ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का दफ्तर।
मोबाईल लूट के दौरान बदमाशों से बहादुरी से भिड़ी बी.टेक की छात्रा और ...
यूपीपीएससी में चयनित होने पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सुमित नागर को किया सम्मानित